Jaipur News: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का जयपुर दौरा स्थगित, जानिए वजह Politics News। Rajasthan News

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का 5 अक्टूबर को प्रस्तावित जयपुर दौरा स्थगित हो गया है। जेपी नड्डा भाजपा के प्रदेश कार्यालय में सदस्यता अभियान की समीक्षा और उपचुनाव को लेकर बैठक लेने वाले थे। लेकिन अब यह बैठक वीसी के जरिए रविवार को होगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी वीसी के माध्यम से बैठक लेंगे।

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का 5 अक्टूबर को प्रस्तावित जयपुर दौरा स्थगित हो गया है। जेपी नड्डा भाजपा के प्रदेश कार्यालय में सदस्यता अभियान की समीक्षा और उपचुनाव को लेकर बैठक लेने वाले थे। लेकिन अब यह बैठक वीसी के जरिए रविवार को होगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी वीसी के माध्यम से बैठक लेंगे।

यह भी देखें

सवा करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य

बता दें कि राजस्थान बीजेपी को 15 अक्टूबर तक सवा करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है। सदस्यता अभियान के पहले चरण में प्रदेश में महज 31 सदस्य ही बना पाए है। सदस्यता अभियान की धीमी गति को लेकर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष भी नाराजगी जता चुके है। प्रदेश के सदस्या अभियान की गति देने को लेकर भी बैठक में चर्चा की जाएगी। अभियान को गति देने के लिए ही राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 6 अक्टूबर को बैठक लेंगे। सदस्यता अभियान में धीमी गति को लेकर बीजेपी आलाकमान भी काफी चिंतित है। यही कारण है की बीएल संतोष ने अचानक राजस्थान का दौरा कर सदस्यता अभियान की समीक्षा की प्रदेश संगठन पर नाराजगी जाहिर की। ऐसे में बीजेपी सब ऑफ़ लाइन के सहारे सदस्यता अभियान को पूरा करना चाहती है।

बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री ने दिया था जोर

हाल ही प्रदेश में बीजेपी के सदस्यता अभियान की धीमी गति को लेकर नाराजगी जताई थी। साथ ही उन्होंने इसको लेकर अभिया से जुडे़ प्रदेश स्तर और जिला संयोजकों से भी कम सदस्य बनने की वजह भी जानी थी। साथ ही अभियान को गति देने के लिए कार्यकर्ताओं और प्रभारियों को खेतों पर जाकर सदस्य बनाने की बात पर जोर दिया था क्योंकि अभी किसान खेतों में काम कर रहा है। राष्ट्रीय संगठन महामंत्री ने यह भी कहा था कि प्रत्येक कार्यकर्ता का व्यक्तिगत रिकॉर्ड देखने आया हूं कि किस-किस व्यक्ति ने कितने-कितने सदस्य अपने मोबाइल से बनाए हैं।

प्रदेश में 3 सितम्बर को शुरू हुआ था अभियान

​​​​​​​पूरे भारत में बीजेपी का सदस्यता अभियान चल रहा है। 2 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सदस्य बनाकर इस अभियान की शुरुआत की थी। प्रदेश में अभियान की शुरुआत 3 सितंबर को की गई थी। अभियान का पहला चरण 30 सितंबर को खत्म हो गया हैं। वहीं दूसरा चरण 15 अक्टूबर तक चलेगा।

यह भी पढ़ें

1-हरियाणा विधानसभा चुनाव, भाजपा को झटका, अशोक तंवर ने थामा कांग्रेस का दामन

2-बीजेपी का सदस्यता अभियान, सदस्यता धीमी गति के पीछे OTP का ग्रह!

3-फायरिंग में युवक गंभीर घायल,24 घंटे बाद भी अपराधी पुलिस की गिरफ्त से दूर

Related Articles

Back to top button