Rajasthan Weather News: माउंट में सर्दी की दस्तक, 12 डिग्री पहुंचा पारा, एक सप्ताह में आ सकती है कमी
जयपुर की बात करें तो यहां का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य के मुकाबले 4.1 डिग्री ज्यादा है। जबकि सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 37.8 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार नवंबर में प्रदेश में बारिश हो सकती है। इसके बाद न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की कमी आ सकती है। राजधानी जयपुर की बात करें तो बीते 24 घंटों में यहां अधिकतम तापमान 34 डिग्री व न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह में यहां न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री की कमी आ सकती है।

जयपुर। राजस्थान में मौसम का मिजाज (weather patterns) अब बदलना शुरू हो गया है। बीते 24 घंटे में दर्ज किए गए तापमान में सिरोही प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका (Coldest area of Sirohi state) रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 14.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
यह भी देखें
सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में
इसके अलावा सीकर में न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री, चूरू में 16.9 डिग्री, फतेहपुर में 15.1 डिग्री दर्ज किया गया। राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर (Highest maximum temperature in Barmer) में 37.8 डिग्री सेल्सियस रहा। सर्वाधिक न्यूनतम तापमान सिरोही में 14.1 डिग्री रहा। हिल स्टेशन माउंट आबू (Hill Station Mount Abu) में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री पहुंच गया है।
जयपुर का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री
वहीं राजधानी जयपुर की बात करें तो यहां का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री (Jaipur’s minimum temperature is 20 degrees) दर्ज किया गया जो सामान्य के मुकाबले 4.1 डिग्री ज्यादा है। जबकि सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 37.8 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार नवंबर में प्रदेश में बारिश हो सकती है। इसके बाद न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की कमी आ सकती है। राजधानी जयपुर की बात करें तो बीते 24 घंटों में यहां अधिकतम तापमान 34 डिग्री व न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह में यहां न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री की कमी आ सकती है।
यह भी पढ़ें