Rajasthan News : अब सरकारी स्कूलों में होंगे वरिष्ठ व्याख्याता, शिक्षा सेवा नियमों में संशोधन की तैयारी, पढ़ें पूरी खबर
अब राजस्थान शिक्षा सेवा नियमों में संशोधन के लिए उप शासन सचिव शिक्षा ग्रुप 1 ने निदेशालय से प्रस्ताव भी मांग लिया है। पिछली कांग्रेस सरकार के समय शिक्षा विभाग ने वर्ष 2022 में व्याख्याताओं को पदोन्नत करने के लिए उप प्राचार्या के पद सृजित किए गए थे। जिसे भाजपा सरकार बनने के बाद समाप्त कर डाइंग केडर घोषित कर दिया था। ऐसे में 1 अप्रेल से शुरू हो रहे वित्तीय वर्ष में वर्ष 2025-26 की व्याख्याताओं की डीपीसी में उन्हें अगला पद वरिष्ठ व्याख्याता का मिल सकेगा। शिक्षा ग्रुप 1 के उप शासन सचिव ओपी वर्मा ने माध्यमिक शिक्षा निदेशक को राजस्थान शिक्षा राज्य एवं अधीनस्थ सेवा नियमों में संशोधन के लिए प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए हैं।

जयपुर। शिक्षा विभाग में व्याख्याताओं पदोन्नति का लाभ देने के लिए अब वरिष्ठ व्याख्याताओं के नए पदों का सृजन किया जाएगा। इसके लिए वित्त विभाग ने शिक्षा विभाग को वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है।
यह भी देखें
अगला पद वरिष्ठ व्याख्याता का
अब राजस्थान शिक्षा सेवा नियमों में संशोधन के लिए उप शासन सचिव शिक्षा ग्रुप 1 ने निदेशालय से प्रस्ताव भी मांग लिया है। पिछली कांग्रेस सरकार के समय शिक्षा विभाग ने वर्ष 2022 में व्याख्याताओं को पदोन्नत करने के लिए उप प्राचार्या के पद सृजित किए गए थे। जिसे भाजपा सरकार बनने के बाद समाप्त कर डाइंग केडर घोषित कर दिया था। ऐसे में 1 अप्रेल से शुरू हो रहे वित्तीय वर्ष में वर्ष 2025-26 की व्याख्याताओं की डीपीसी में उन्हें अगला पद वरिष्ठ व्याख्याता का मिल सकेगा। शिक्षा ग्रुप 1 के उप शासन सचिव ओपी वर्मा ने माध्यमिक शिक्षा निदेशक को राजस्थान शिक्षा राज्य एवं अधीनस्थ सेवा नियमों में संशोधन के लिए प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए हैं।
पदोन्नति से ही भरेंगे वरिष्ठ व्याख्याता के पद
नियमों संशोधन के बाद शिक्षा विभाग में कार्यरत व्याख्याताओं की अगली पदोन्नति वरिष्ठ व्याख्याता के पदों पर होगी। इनका वेतन निर्धारण एल 14 में होगा। ये सभी पद शत प्रतिशत पदोन्नति से भरे जाएंगे। यानी इन पदों पर सीधी भर्ती नहीं होगी। वरिष्ठ व्याख्याता के पदों पर तीन वर्ष व्याख्याता के पद पर कार्यरत कार्मिक पदोन्नति के पात्र होंगे। इसके बाद वरिष्ठ व्याख्याता की पदोन्नति प्राचार्य के रूप में होगी।
शिक्षकों को पदों का नुकसान
पहले अप्रेल 2022 में माध्यमिक विद्यालयों में हैडमास्टर के पद समाप्त कर उप प्राचार्य का पद सृजित कर शतप्रतिशत पदोन्नति से लेने का प्रावधान किया। इससे सीधी भर्ती से आने वाले 50 फीसदी युवा शिक्षकों का रास्ता रोका गया। अब उप प्राचार्य के 24 हजार पद को डाइंग कैडर घोषित कर वरिष्ठ व्याख्याता का पद सृजित किया है। परन्तु स्कूलों में मौजूदा तीन व्याख्याताओं के पदों में से ही एक की कटौती कर एक वरिष्ठ व्याख्याता दिया जाएगा। इस तरह व्याख्याताओं के भी 12 हजार 421 पद कम हो जाएंगे। इससे किसी भी वर्ग को फायदा नहीं है।
रिक्त होने पर प्राचार्य का चार्ज
उप प्राचार्य पद समाप्त होने से भविष्य में प्राचार्य का पद रिक्त वाले स्कूल में वरिष्ठ व्याख्याता को प्राचार्य का अतिरिक्त कार्यभार दिया जाएगा। उसे विषय के शिक्षण के साथ स्कूल की प्रशासनिक व्यवस्थाओं को भी देखना होगा।
यह भी पढ़ें
- सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, सीएम भजनलाल ने बढ़ाया महंगाई भत्ता
- एक तिथि एक त्योहार का नियम पूरे यूपी में होगा लागू, CM के निर्देश पर काशी विद्वत परिषद ने तैयार की रूपरेखा
Mahendra Mangal