Ajmer News: होटल में लगी भीषण आग, एक बच्चा सहित 4 लोगों की मौत, चार घायल अस्पताल में भर्ती
अजमेर के डीग्गी बाजार में गुरुवार सुबह होटल में भीषण आग लग गई। जिससे एक बच्चा, एक महिला और दो युवको की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दम घुटने की वजह से चारों लोगों की मौत हुई है। आग लगने की वजह का अभी तक पता नहीं चल पाई है। फिलहाल, बचाव कार्य जारी है। होटल के कमरे से तीन लोगों को बाहर निकाला गया, जो बेहोशी की हालत में थे। इसके अलावा एक फायरकर्मी भी आग झुलस गया। चारों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, मृतकों के शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

अजमेर। राजस्थान के अजमेर में गुरुवार सुबह एक होटल में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। एक बच्चा सहित चार लोगों की मौत हो गई। वहीं, एक महिला फायरकर्मी सहित चार लोग घायल हो गए। जिनको उपचार के लिए जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह भी देखें
दम घुटने की वजह से चारों लोगों की मौत
जानकारी के मुताबिक अजमेर के डीग्गी बाजार में गुरुवार सुबह होटल में भीषण आग लग गई। जिससे एक बच्चा, एक महिला और दो युवको की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दम घुटने की वजह से चारों लोगों की मौत हुई है। आग लगने की वजह का अभी तक पता नहीं चल पाई है। फिलहाल, बचाव कार्य जारी है। होटल के कमरे से तीन लोगों को बाहर निकाला गया, जो बेहोशी की हालत में थे। इसके अलावा एक फायरकर्मी भी आग झुलस गया। चारों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, मृतकों के शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।
लोग खुद को बचाने के लिए भागते नजर आए
होटल में आग लगने की सूचना पर नगर निगम के अधिकारी, फायर ब्रिगेड और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। आग बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। बताया जा रहा है कि सबसे पहले आग होटल के एक कमरे में लगी और फिर तेजी से कई कमरों तक फैल गई। ऐसे में होटल स्टाफ और होटल में ठहरे लोगों में हड़कंप मच गया। लोग खुद को बचाने के लिए भागते नजर आए। चार लोगों की मौत की सूचना पर आईजी ओमप्रकाश, कलक्टर लोकबंधु और अन्य अधिकारी अस्पताल पहुंचे।
यह भी पढ़ें
- राजस्थान में ग्राम पंचायतों के पुनर्गठन पर उलझन में हैं अफसर, गहलोत पर दिलावर का पलटवार
- तलाकशुदा बेटी को आश्रित की श्रेणी में माना, पारिवारिक पेंशन शुरू करने का आदेश
Mahendra Mangal