Site icon News Book -Rajasthan News | राजस्थान न्यूज़ | Rajasthan News in Hindi

भारत-पाक बॉर्डर पार कर घुसी महिला, वापस लौटने से किया इनकार; बोलीं- मुझे जान से मार देंगे

pak-border

pak-border

अनूपगढ़। भारत-पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर स्थित विजेता पोस्ट पर एक पाकिस्तानी महिला के भारतीय सीमा में प्रवेश का मामला सामने आया है। अलसुबह करीब 5 बजे यह महिला तारबंदी पार कर भारतीय क्षेत्र में आ गई, जिसके बाद सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने उसे हिरासत में ले लिया।


यह भी देखें


महिला ने तारबंदी पार कर भारतीय सीमा में प्रवेश किया

पुलिस उपाधीक्षक प्रशांत कौशिक ने बताया कि यह मामला विजेता पोस्ट का है। सुबह करीब 5 बजे पाकिस्तानी महिला ने तारबंदी पार कर भारतीय सीमा में प्रवेश किया। लेकिन, विजेता चौकी पर तैनात जवानों ने महिला को पकड़ लिया। महिला से पूछताछ के साथ ही उसके मोबाइल की की जांच की जा रही है।


महिला का वापस पाकिस्तान लौटने से इनकार
महिला ने अपना नाम हुमारा बताया है। वह बलूचिस्तान के केच जिले के दगरी खान गांव की रहने वाली है। महिला की उम्र करीब 32 साल है। सूत्रों के अनुसार जब जवानों ने महिला को वापस जाने के लिए कहा तो उसने पाकिस्तान लौटने से इनकार कर दिया। महिला का कहना है कि अगर वो दोबारा पाकिस्तान गई तो उसे जान से मार देंगे।


क्यों आई भारत? जांच में जुटी सुरक्षा एजेंसी
अभी तक BSF अधिकारियों ने महिला को पुलिस के सुपुर्द नहीं किया है। उन्होंने कहा कि महिला से पूछताछ जारी है और सुरक्षा एजेंसियां इसकी विस्तृत जांच में जुटी हुई हैं। अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि उसका भारत आने का उद्देश्य क्या था और उसके किसी संदिग्ध संगठन से संबंध हैं या नहीं।


यह भी पढ़ें

  1.  पानी की टंकी में डालकर मां ने की 20 दिन की मासूम बेटी की हत्या
  2. किरोड़ी लड़े बिना नहीं रह सकते, उन्हें सीएम बना दो फिर भी लड़ेंगे: हनुमान बेनीवाल ने ऐसा क्यों कहा?
Exit mobile version