Gold New Rate : अक्षय तृतीया से पहले सोने की नई कीमत सुनकर ग्राहक सदमे में, व्यापारी-एक्सपर्ट खामोश

अक्षय तृतीया से पहले सोने की कीमत में सोमवार को आए उछाल ने लोगों की धड़कनें बढ़ा दीं है। सोना एक लाख रुपए के पार चला गया। कीमतों के नए रिकॉर्ड से शोरूमों पर सन्नाटा पसर गया। खरीदारों ने स्वर्णआभा की दमक में रुचि नहीं दिखाई। नए साल से लेकर अब तक सोने की कीमतों में करीब 25 फीसदी की तेजी आई है जबकि पिछले पांच साल के मुकाबले में यह 110 फीसदी तक अधिक है। दो दिन के अवकाश के बाद सोमवार को जैसे ही नए सप्ताह की शुरुआत हुई तो सर्राफा बाजार में हड़कंप मच गया। सोने की नई कीमत सुनकर ग्राहक सदमे में हैं। व्यापारी और एक्सपर्ट खामोश हैं। अक्षय तृतीया और सावों की धूम के बीच कीमतों में वृद्धि से खरीदारी पर असर पड़ेगा। सर्राफा व्यापारियों के अनुसार प्रति दस ग्राम जीएसटी के साथ सोना 1 लाख 200 रुपए हो गया। जबकि नकद में लेने पर कीमत 97 हजार 200 रुपए रहेगी।

जयपुर। राजस्थान में अक्षय तृतीया से पहले सोने ने लगाई छलांग। सोमवार को जैसे ही नए सप्ताह की शुरुआत हुई तो सर्राफा बाजार में हड़कंप मच गया। सोने की नई कीमत सुनकर ग्राहक सदमे में आ गया तो व्यापारी और एक्सपर्ट खामोश हो गए। जानें सोने का नया रेट।


यह भी देखें


सोना एक लाख रुपए के पार

अक्षय तृतीया से पहले सोने की कीमत में सोमवार को आए उछाल ने लोगों की धड़कनें बढ़ा दीं है। सोना एक लाख रुपए के पार चला गया। कीमतों के नए रिकॉर्ड से शोरूमों पर सन्नाटा पसर गया। खरीदारों ने स्वर्णआभा की दमक में रुचि नहीं दिखाई। नए साल से लेकर अब तक सोने की कीमतों में करीब 25 फीसदी की तेजी आई है जबकि पिछले पांच साल के मुकाबले में यह 110 फीसदी तक अधिक है। दो दिन के अवकाश के बाद सोमवार को जैसे ही नए सप्ताह की शुरुआत हुई तो सर्राफा बाजार में हड़कंप मच गया। सोने की नई कीमत सुनकर ग्राहक सदमे में हैं। व्यापारी और एक्सपर्ट खामोश हैं। अक्षय तृतीया और सावों की धूम के बीच कीमतों में वृद्धि से खरीदारी पर असर पड़ेगा। सर्राफा व्यापारियों के अनुसार प्रति दस ग्राम जीएसटी के साथ सोना 1 लाख 200 रुपए हो गया। जबकि नकद में लेने पर कीमत 97 हजार 200 रुपए रहेगी।


अब सोने की दिशा तय करना मुश्किल
ज्वैलर्स एसोसिएशन अध्यक्ष नवरत्नमल संचेती का कहना है कि एक रिकॉर्ड को छूने के बाद अब सोने की दिशा तय करना मुश्किल है। पिछले कई दिनों से लगातार बढ़ रहे सोने के दाम ने यह तय कर दिया था कि सोना एक लाख पार जाएगा। कीमतें जिस रफ्तार से बढ़ रही हैं, ऐसे में एक्सपर्ट भी कुछ अनुमान लगाने में हिचक रहे हैं। यह अमरीका के टैरिफ वार के चलते हो रहा है। अन्य देश सोने में निवेश कर रहे है।


1 जनवरी से अब तक सोने ने 21 हजार 250 रुपए की बनाई बढ़त
नवरत्नमल संचेती ने बताया कि सोमवार को 24 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख 200 रुपए प्रति 10 ग्राम है। यह कीमत जीएसटी समेत है। एक जनवरी से अब तक सोने ने 21 हजार 250 रुपए की बढ़त बनाई है। सोने में तेजी के पीछे दुनिया में तनाव को भी देखा जा रहा है। अमरीका और चीन, रूस और पश्चिमी देशों के बीच झगड़े चल रहे हैं। मध्य पूर्व में भी समस्याएं हैं। जब दुनिया में डर का माहौल होता है, तो लोग सोना खरीदते हैं। सोने को एक सुरक्षित निवेश माना जाता है।


शादी में सोना खरीदना होगा मुश्किल

इस माह के आखिरी में अक्षय तृतीया है। अक्षय तृतीया के दिन सोने की खरीद करने की परंपरा रही है। नए रेट को देख लोग सोना खरीदने से पहले अपनी जेब टटोलने को मजबूर होंगे। अगर बाजार में इसी तरीके से मजबूती बनी रही तो अक्षय तृतीया पर लोगों का बजट भी गड़बड़ाने सकता है।


22 अप्रेल – जयपुर में सोने का रेट

जयपुर में आज का 24 कैरेट सोने का रेट 1,00,000 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं 22 कैरेट के 10 ग्राम सोने का रेट 92,900 रुपए है। आज करीब +1.52 फीसद की बढ़ोत्तरी हुई है।


यह भी पढ़ें

  1. मई में जारी हो सकते हैं 10वीं-12वीं के नतीजे, जानिए ताजा अपडेट
  2. 24 अप्रैल तक बंद रहेगा त्रिनेत्र गणेश मंदिर मार्ग, सुल्ताना ने इलाके में दिया शावकों को जन्म

Related Articles

Back to top button