Delhi Secretariat Sealed: फाइल, कंप्यूटर हार्डवेयर चोरी होने का डर? AAP के चुनाव हारते ही दिल्ली सचिवालय सील
प्रशासन ने सुरक्षा संबंधी चिंताओं और दस्तावेजों की सुरक्षा के लिए यह कदम उठाया है। सामान्य प्रशासन विभाग की अनुमति के बिना कोई भी फाइल और दस्तावेज, कंप्यूटर हार्डवेयर आदि दिल्ली सचिवालय परिसर से बाहर न ले जाए, इसके लिए ये आदेश दिया गया। नोटिस में कहा गया है कि फाइलों, दस्तावेजों, इलेक्ट्रॉनिक फाइलों आदि की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने बड़ा बहुमत पाया है। तकरीबन 27 साल बाद भाजपा दिल्ली की सत्ता में वापसी कर रही है। वहीं अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को करारा झटका लगा है। यहां तक की खुद केजरीवाल अपनी सीट हार गए हैं। दिल्ली के चुनावी परिणाम आने के बाद दिल्ली सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने एक नोटिस जारी किया है।
यह भी देखें
27 साल बाद भाजपा की दिल्ली की सत्ता में वापसी
दिल्ली के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने बड़ा बहुमत पाया है। तकरीबन 27 साल बाद भाजपा दिल्ली की सत्ता में वापसी कर रही है। वहीं, अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को करारा झटका लगा है। यहां तक की खुद केजरीवाल अपनी सीट हार गए हैं। दिल्ली चुनाव में भाजपा 48 सीटों पर आगे चल रही है तो वहीं आम आदमी पार्टी 22 सीटों पर आगे है। हालांकि, अभी भाजपा 8 सीटें और आप 9 सीटें जीत चुकी है।इस बीच दिल्ली की कई सीटों पर चुनावी परिणाम आने के बाद दिल्ली सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने एक नोटिस जारी किया है।
क्यों लिया गया ये फैसला
प्रशासन ने सुरक्षा संबंधी चिंताओं और दस्तावेजों की सुरक्षा के लिए यह कदम उठाया है। सामान्य प्रशासन विभाग की अनुमति के बिना कोई भी फाइल और दस्तावेज, कंप्यूटर हार्डवेयर आदि दिल्ली सचिवालय परिसर से बाहर न ले जाए, इसके लिए ये आदेश दिया गया। नोटिस में कहा गया है कि फाइलों, दस्तावेजों, इलेक्ट्रॉनिक फाइलों आदि की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।
यह भी पढ़ें
- मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना, 30 हजार सीटों के लिए आवेदन आमंत्रित, वरीयता अनुसार मिलेगा प्रवेश
- राजस्थान आवासन मंडल जयपुर के मानसरोवर क्षेत्र में जल्द ही 160 फ्लैट की योजना लॉन्च करेगा
Mahendra Mangal