Site icon News Book -Rajasthan News | राजस्थान न्यूज़ | Rajasthan News in Hindi

Exit Poll :महाराष्ट्र में महायुति को स्पष्ट बहुमत बता रहे सर्वे,झारखंड में सिर्फ दो सर्वे कांग्रेस के साथ

Exit Poll

Exit Poll

जयपुर। महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनावों के लिए वोटिंग पूरी होते ही आए अधिकांश एग्जिट पोल (Exit Poll) ने दोनों राज्यों में भाजपा नीत एनडीए की सरकार बनने की संभावना (Possibility of NDA forming government) जताई है। महाराष्ट्र में भाजपा के गठबंधन वाली महायुति को 150 से 170 सीटें मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है, वहीं इंडिया गठबंधन वाली महा विकास अघाड़ी (Maha Vikas Aghadi with India alliance) को 110 से 130 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। अन्य को आठ से 10 सीटें मिल सकती हैं।


यह भी देखें

राजस्थान की हवा में घुला प्रदूषण का जहर, AQI 300 पार | Air Pollution In Rajasthan | AQI Alert |


महायुति और एमवीए में काफी नजदीकी लड़ाई

पी-एमएआरक्यू के सर्वे में महायुति और एमवीए में काफी नजदीकी लड़ाई (Very close fight between Mahayuti and MVA) बताई जा रही है। चाणक्य स्ट्रैटेजीस के एग्जिट पोल के मुताबिक महाराष्ट्र में महायुति को 152 से 160, एमवीए गठबंधन को 130 से 138 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि अन्य के खाते में छह से 8 सीटें जाने का अनुमान है, वहीं जेवीसी के एग्जिट पोल के मुताबिक महायुति को 159 सीटें, एमवीए को 116 और अन्य को 13 सीटें मिलने का अनुमान है।


झारखंड में तीन बड़े एग्जिट पोल भाजपा के साथ
बात झारखंड की की जाए, तो यहां तीन बड़े एग्जिट पोल के नतीजों में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन की सरकार बनती नजर आ रही है, वहीं, इंडिया गठबंधन को झटका (Shock to India alliance) लगता दिख रहा है। मैट्रिज एग्जिट पोल के आंकड़ों के अनुसार इस चुनाव में झारखंड की 81 विधानसभा सीटों में से 42-47 पर भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए गठबंधन कब्जा जमाने जा रहा है। वहीं, कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन को 25-30 सीटें मिलने का अनुमान है। 1-4 सीटें अन्य दलों के खाते में जाने की संभावना जताई गई है।


झारखंड में सिर्फ दो सर्वे कांग्रेस के साथ

चाणक्य स्ट्रैटेजीस के एग्जिट पोल के मुताबिक एनडीए गठबंधन को 45-50 सीटें मिल सकती हैं। जेएमएम और कांग्रेस के इंडिया गठबंधन को 35-38 तथा अन्य को 03-05 सीटें मिलने की उम्मीद है। झारखंड में पी-एमएआरक्यू और एक्सिस माय इंडिया (P-MARQ and Axis My India) कांग्रेस नीत गठबंधन की सरकार बनते दिखा रहे हैं। अब इंतजार है 23 नवंबर का, क्योंकि इसी दिन चुनावी नतीजे आएंगे।


यह भी पढ़ें

  1. CBSE ने 10वीं-12वीं की डेटशीट जारी की, परीक्षाएं 15 फरवरी से 4 अप्रैल तक, 44 लाख स्टूडेंट्स बैठेंगे
  2. जारी हुआ यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा का परिणाम, यहां देखें रिजल्ट, जानें कहां होगा फिजिकल
Exit mobile version