Haryana Assembly Elections: 1031 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद, 8 को होगा फैसला

राज्य में जनता ने आज 1031 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद किया। 1031 उम्मीदवारों में से 930 पुरुष,101 महिला उम्मीदवार मैदान में है। इनमें 462 निर्दलीय उम्मीदवार हैं। राज्य में पहली बार 5 बड़े राजनीतिक दल कांग्रेस और भाजपा के अलावा JJP, INLD और आम आदमी पार्टी चुनावी मैदान में है। भाजपा और AAP को छोड़कर अन्य सभी दल दूसरे दलों के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रहे है।

चण्डीगढ़। हरियाणा में आज विधानसभा चुनाव है। सुबह सात बजे से मतदान जारी है। शाम छह बजे तक वोट डाले जाएंगे। वोटिंग के लिए बीस हजार से अधिक मतदान केंद्र (polling station) बनाए गए हैं। हरियाणा (Haryana) की 90 विधानसभा सीटों पर आज वोटिंग की गई। आम लोगों से लेकर राजनेताओं (politicians) ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।


यह भी देखें


विनेश फोगाट, बजरंग पुनिया, मनु भाकर ने डाला वोट

विनेश फोगाट ने मतदान किया। कांग्रेस प्रत्याशी विनेश फोगाट (Congress candidate Vinesh Phogat) जुलाना विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में है। वहीं बजरंग पुनिया (Bajrang Punia) ने पत्नी संगीता फोगाट के साथ मतदान किया। ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर (Olympic medalist Manu Bhaker) ने भी मतदान किया। मनु भाकर ने कहा यह मेरा पहला मतदान है। मुझे लगता है कि इस देश के युवा होने के नाते, यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम अपना वोट डालें। जो भी आपको अच्छा लगे, उसे वोट देना चाहिए। हमें अपना जनप्रतिनिधि (public representative) चुनना चाहिए।


खट्टर ने कहा हम तीसरी बार राज्य में सरकार बनाएंगे
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Chief Minister Naib Singh Saini) ने मतदान किया। नायब सैनी ने परिवार के साथ मतदान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की मजबूती के लिए 100 % मतदान करें। ये लोकतंत्र का पर्व है. सभी लोग मतदान जरूर करें। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर (Union Minister Manohar Lal Khattar) ने मतदान किया। मनोहर लाल ने कहा कि भाजपा को जीत का भरोसा है। हम तीसरी बार राज्य में सरकार बनाएंगे।


भाजपा और AAP का नहीं है किसी से गठबंधन
राज्य में जनता ने आज 1031 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद किया। 1031 उम्मीदवारों में से 930 पुरुष,101 महिला उम्मीदवार मैदान में है। इनमें 462 निर्दलीय उम्मीदवार हैं। राज्य में पहली बार 5 बड़े राजनीतिक दल(political party) कांग्रेस और भाजपा (Congress and BJP) के अलावा JJP, INLD और आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) चुनावी मैदान में है। भाजपा और AAP को छोड़कर अन्य सभी दल दूसरे दलों के साथ गठबंधन(alliance) में चुनाव लड़ रहे है।


8 अक्टूबर को आएंगे चुनाव के नतीजे
बता दें कि 8 अक्टूबर को हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे आएंगे। सभी कैंडिडेट्स की किस्मत का फैसला हो जाएगा। इसके साथ ही प्रदेश में आगामी सरकार को लेकर तस्वीर भी साफ होगी कि आखिर किसकी सरकार बनेगी।


नूंह में तीन जगह विवाद
नूंह जिले में तीन जगह मतदान के दौरान विवाद हुआ है। नूंह विधानसभा के चंदेनी, पुनहाना विधानसभा के गांव ख्वाजली कला और गुलालता में कांग्रेस प्रत्याशी और निर्दलीय रहीसा खान विवाद के समर्थकों के बीच विवाद हुआ है।


मतदान केंद्र के अंदर मोबाइल फोन ले जाने पर हंगामा
रोहतक जिला विकास भवन के पास सिंचाई विभाग में बने मतदान केंद्र के अंदर मोबाइल फोन अंदर ले जाने को लेकर हंगामा हो गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस पर आपत्ति जताई। सूचना पाकर बार के पूर्व प्रधान लोकेंद्र फौगाट उर्फ जोजो और कांग्रेस प्रत्याशी भारत भूषण बतरा मतदान केंद्र पर पहुंचे और पुलिस व मतदान केंद्र के अधिकारियों से बात की। जोजो ने बताया कि मतदान केंद्र के अधिकारियों ने कहा है कि गलती से एक बच्चा मोबाइल ले आया था। जरूरत पड़ी तो वे आयोग में शिकायत दर्ज करवाएंगे।


पूर्व सीएम ओपी चौटाला बोले- इनेलो बनाएगी सरकार
पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला (Former Chief Minister Om Prakash Chautala) ने सिरसा के गांव चौटाला में मतदान किया। मतदान करने के बाद पत्रकारों से कहा कि हरियाणा प्रदेश में इनेलो और बसपा (INLD and BSP) की सरकार बनेगी। कांग्रेस की सरकार बनने के दावे पर वे बोले कि दावा करने वाला दावा करता ही है। इनेलो सरकार बनाएगी।


यह भी पढ़ें

  1. इजरायल-ईरान में छिड़ा युद्ध तो भारत में बढ़ जाएगी महंगाई! जानियें क्या होंगे हालात?
  2. एमबीबीएस में बढ़ी 150 सीट, 10 नए मेडिकल संस्थानों को मिली एलओपी

Related Articles

Back to top button