Site icon News Book -Rajasthan News | राजस्थान न्यूज़ | Rajasthan News in Hindi

Jaipur News : प्रदेश के पर्यटन को लगेंगे पंख, 415 करोड़ के हुए MOU Tourism News। Rajasthan News

Tourism News

Tourism News

जयपुर। प्रदेश में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। प्रदेश के पर्यटन को बढ़ावा देने और देसी-विदेश पर्यटकों आकर्षित करने के लिए राज्य सरकार तेज गति से कार्य कर रही है। इसी कड़ी में सोमवार को उपमुख्यमंत्री और पर्यटन मंत्री दिया कुमारी और हडको के क्षेत्रीय प्रमुख सुधीर भटनागर की मौजूदगी में सोमवार को सचिवालय में 415 करोड़ रुपये के ऋण के लिए MOU का किया गया। यह MOU हडको और RTDC के बीच हुआ है। करार के अनुसार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कुछ सर्किट डेवलप किए जाएंगे।

यह भी देखें

पर्यटन विकास के लिए मिलेगा वित्तीय संबल

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि आज हडको से 9.12% की ब्याज दर पर 415 करोड़ रुपए के दीर्घकालीन लोन का MOU आदान प्रदान किया गया है। राजस्थान में पर्यटन के क्षेत्र में विकास की असीम संभावनाएं हैं। इन संभावनाओं पर अभी बहुत काम किया जाना है। हडको के साथ हुए आज के एमओयू से पर्यटन विकास के लिए वित्तीय संबल मिलेगा, राजस्थान में पर्यटन विकास और गति मिलेगी।

विकसित राजस्थान के लिए एक ओर कदम

डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विजन विकसित भारत बनाने का है, इसी में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का विकसित राजस्थान बनाने का विजन है, जिसमें पर्यटन की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है। हमारी डबल इंजन की सरकार है केन्द्र सरकार के साथ मिलकर राज्य सरकार प्रदेश का विकास करेगी,पर्यटन का विकास करेगी। उन्होंने कहा कि राज्य के तीर्थ स्थलों, स्मारकों, नए डेस्टिनेशन्स को और अच्छा बनाने के लिए कार्य किए जाएंगे। राजस्थान आने वाले पर्यटकों का अनुभव शानदार हो इसके लिए हमारा प्रयास होगा।

राइजिंग राजस्थान बेहतर अवसर

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राइजिंग राजस्थान हमारे लिए एक बेहतर अवसर है, पर्यटन की दिशा में हम बहुत आगे बढ़ने वाले हैं। राइजिंग राजस्थान से पर्यटन के क्षेत्र में नए निवेश होगा तथा राजस्थान को पर्यटन क्षेत्र में नई ऊंचाइयों पर ले जाने के प्रयास सार्थक होंगे। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कुछ सर्किट डेवलप करवा रहे है। हुडको पर्यटन के होटल व अन्य को 415 करोड़ के फण्ड से विकसित करने में अपना योगदान देगा। 2 साल तक प्रिंसिपल pay नहीं करना पड़ेगा। उसके बाद 30 साल में करना पड़ेगा।

यह भी पढ़े

1-नाहरगढ़ में टाइगर सफारी की शुरुआत, CM भजनलाल शर्मा ने किया लोकार्पण

2-त्योहारी सीजन पर रेलवे ने दी स्पेशल ट्रेनों की सौगात; जानें ये रहेगा शेड्यूल

3-हरियाणा को लेकर फलोदी सट्टा बाजार ने कर दी भविष्यवाणी, जानें किसके कितने हैं भाव?

Exit mobile version