Jodhpur News : गजेंद्र सिंह शेखावत के काफिले में गाड़ी पर हमला कर शीशे फोड़े, मंडोर में राव की गेर के दौरान हुई घटना
जोधपुर की ऐतिहासिक राव की गैर के दौरान केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के काफिले के एक वाहन का शीशा फूट गया। बताया जा रहा है कि किसी शरारती तत्व या शराबी ने इस घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल, मौके पर पुलिस का अतिरिक्त जाब्ता पहुंच चुका है और पूरी घटना के बारे में जानकारी जुटा जा रही है। पुलिस के आला अधिकारियों ने भी घटना के बारे में जानकारी ली है। शहर के मंडोर इलाके में राव की गेर निकल जाती है, जिसका अपना महत्व है। हजारों की संख्या में लोग इस गेर में शामिल होते हैं। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी शाम के वक्त इस गेर में शामिल होने के लिए पहुंचे। बताया जा रहा है कि उनके काफिले के एक वाहन का शीशा फूट गया। किसी शरारती तत्व या फिर शराबी युवक ने कार का शीशा फोड़ा है। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस का अतिरिक्त जाब्ता पहुंच गया और शरारती युवक की तलाश की जा रही है। वहीं, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत राव की गेर में शामिल होने के बाद जालोरी गेट पहुंचे और लोगों से मुलाकात किए।

जोधपुर। जोधपुर शहर में सदियों से माली समाज की ओर से निकाली जाने वाली रावजी की गेर में हिस्सा लेने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पहुंचे थे। इस दौरान उनके काफिले की एक गाड़ी पर किसी ने हमला कर दिया।
यह भी देखें
शरारती तत्व या शराबी ने इस घटना को अंजाम दिया
जोधपुर की ऐतिहासिक राव की गैर के दौरान केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के काफिले के एक वाहन का शीशा फूट गया। बताया जा रहा है कि किसी शरारती तत्व या शराबी ने इस घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल, मौके पर पुलिस का अतिरिक्त जाब्ता पहुंच चुका है और पूरी घटना के बारे में जानकारी जुटा जा रही है। पुलिस के आला अधिकारियों ने भी घटना के बारे में जानकारी ली है। शहर के मंडोर इलाके में राव की गेर निकल जाती है, जिसका अपना महत्व है। हजारों की संख्या में लोग इस गेर में शामिल होते हैं। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी शाम के वक्त इस गेर में शामिल होने के लिए पहुंचे। बताया जा रहा है कि उनके काफिले के एक वाहन का शीशा फूट गया। किसी शरारती तत्व या फिर शराबी युवक ने कार का शीशा फोड़ा है। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस का अतिरिक्त जाब्ता पहुंच गया और शरारती युवक की तलाश की जा रही है। वहीं, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत राव की गेर में शामिल होने के बाद जालोरी गेट पहुंचे और लोगों से मुलाकात किए।
मंडोर इलाके में निकाली जाती है राव की गेर
इस गेर का अपना अलग महत्व है और सालों से यह गेर निकल जाती है। एक युवक राव बनता है और आसपास में उसकी सुरक्षा घेरा होता है। साथ ही बड़ी संख्या में युवा नाचते गाते मंडोर स्थित कुंड तक पहुंचते हैं और वहां गेर का समापन होता है।
यह भी पढ़ें