खाटूश्यामजी। राजस्थान में सीकर के खाटूश्यामजी सदर थाने के उद्घाटन का फीता काटने के दौरान विवाद हो गया। आईजी अजयपाल लांबा और कांग्रेस विधायक वीरेंद्र सिंह में आपस में कहासुनी हो गई।
यह भी देखें
कांग्रेस विधायक वीरेंद्र सिंह भड़क उठे
आईजी अजयपाल लांबा मंगलवार को दोपहर में खाटूश्यामजी सदर थाने के उद्घाटन कार्यक्रम में गए थे। आईजी ने भाजपा प्रत्याशी रहे गजानंद कुमावत के हाथ में कैंची दे दी। इस पर कांग्रेस विधायक वीरेंद्र सिंह भड़क उठे। उन्होंने इसका विरोध करते हुए कैंची छीनकर आईजी को फीता काटने के लिए कहा। लेकिन, आखिर में भाजपा नेता गजानंद कुमावत ने फीटा काटा। जिसके बाद विधायक के समर्थकों ने थाने के बाहर नारेबाजी की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
आखिर में BJP नेता ने काटा फीता
इस वीडियो में आईजी और कांग्रेस विधायक में बहस होती नजर आ रही है। विधायक की मौजूदगी में आईजी फीता काटने की कैंची भाजपा नेता के हाथ में पकड़ा देते हैं। जिस पर विधायक उनके हाथ से कैंची छीन लेते हैं। विधायक कहते हैं कि ये कौन है.. मैं विधायक हूं… फीता आप काटिए या एसपी साहब। इस पर आईजी कहते हैं कि फीता आप काट दीजिए, मैं नहीं काटूंगा। मेरा काम नहीं है ये…। आखिर में भाजपा नेता गजानंद कुमावत फीता काटकर अंदर चले जाते हैं।
यह भी पढ़ें
- सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, सीएम भजनलाल ने बढ़ाया महंगाई भत्ता
- एक साल के वित्तिय वर्ष में सोने ने 31 व चांदी ने 36 प्रतिशत का दिया रिटर्न, जानें क्या रहे भाव?
Mahendra Mangal