Crime: गुलामद्दीन ने मुंह बोली बहन अनीता को मारा, घर के बाहर दफनाया, टुकड़ों में मिली लाश
आरोपी गुलामद्दीन जुआ खेलता था। उस पर करीब 12 लाख रुपये का कर्ज भी है। जोधपुर में सरदारपारा रोड पर दोनों की आमने-सामने दुकान हैं। गुलामद्दीन ड्राई क्लीनिंग की दुकान चलाता है और पिछले 25 साल से अनीता को जानता है। अनीता की जेवरात पर उसकी नीयत खराब हो गई। उसने अपनी पत्नी के साथ अनीता की जेवरात लूटने का प्लान बनाया। इसके बाद 26 अक्टूबर को महिला को अपने घर बुलाया। अनीता टैक्सी करके आरोपी के घर पहुंची। यहां आबिदा ने महिला को नशीला पदार्थ पिला दिया। कुछ देर में बेहोश होने पर गुलामद्दीन ने मांस काटने वाले चाकू से अनीता की हत्या कर दी और शव को कई टुकड़ों में करके घर के बाहर दफना दिया। इस हत्याकांड के खुलासे के बाद पूरे जोधपुर में सनसनी फैली है।

जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर में 50 साल की महिला की नशीला पदार्थ पिलाकर हत्या कर दी गई। घटना जोधपुर (Jodhpur) जिले की है। महिला 26 अक्टूबर से लापता थी। महिला की हत्या करने वाला आरोपी जुआ खेलने का आदी थी। महिला के आभूषणों पर उसकी नीयत खराब हो चुकी थी। जेवरात लूटने की नीयत से उसने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।
यह भी पढ़ें
जेवरात के लालच में उतारा मौत के घाट
जोधपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 26 अक्टूबर को एक महिला की बेरहमी से हत्या (brutal murder of a woman) कर दी गई। इसके बाद आरोपी ने महिला का शव घर के पास ही एक गड्ढे में दफना दिया। मगर आरोपी की पत्नी ने ही हत्या का पूरा राज खोल दिया। पुलिस ने जब गड्ढे की खुदाई की तो एक पॉलीबैग में महिला का शव कई टुकड़ों में (Woman’s body in several pieces in polybag) मिला। मृतक की पहचान अनीता के रूप में हु्ई। 50 वर्षीय अनीता ब्यूटीपार्लर चलाती थी। पुलिस ने आरोपी की पत्नी आबिदा को गिरफ्तार कर लिया है। उधर, आरोपी पति गुलामद्दीन फारूकी की तलाश में पुलिस की टीम जुटी है।
टैक्सी चालक की मदद से खुला राज
पुलिस के मुताबिक 26 अक्टूबर की दोपहर करीब 12 बजे अनीता की अपने पति मनमोहन चौधरी से आखिरी बार बात हुई थी। इसके बाद से उसका कुछ भी अता-पता नहीं था। परेशान पति ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से जांच की।
आरोपी की पत्नी ने हत्याकांड से पर्दा उठाया
एक टैक्सी चालक ने जांच के दौरान बताया कि वह महिला को आरोपी के घर छोड़कर आया था। इसके बाद पुलिस आरोपी गुलामद्दीन के घर पहुंची। हालांकि तब तक आरोपी भागने में सफल रहा। मगर पुलिस की पूछताछ में आरोपी की पत्नी आबिदा ने हत्याकांड से पर्दा उठा दिया। उसने बताया कि पति ने अनीता की हत्या करने के बाद शव को घर के बाहर दफना दिया है।
25 साल से महिला को जानता था आरोपी
आरोपी गुलामद्दीन जुआ खेलता था। उस पर करीब 12 लाख रुपये का कर्ज भी है। जोधपुर में सरदारपारा रोड पर दोनों की आमने-सामने दुकान हैं। गुलामद्दीन ड्राई क्लीनिंग की दुकान (Ghulamaddin Dry Cleaning Shop) चलाता है और पिछले 25 साल से अनीता को जानता है। अनीता की जेवरात पर उसकी नीयत खराब हो गई। उसने अपनी पत्नी के साथ अनीता की जेवरात लूटने का प्लान बनाया। इसके बाद 26 अक्टूबर को महिला को अपने घर बुलाया। अनीता टैक्सी करके आरोपी के घर पहुंची। यहां आबिदा ने महिला को नशीला पदार्थ पिला दिया। कुछ देर में बेहोश होने पर गुलामद्दीन ने मांस काटने वाले चाकू से अनीता की हत्या कर दी और शव को कई टुकड़ों में करके घर के बाहर दफना दिया। इस हत्याकांड के खुलासे के बाद पूरे जोधपुर में सनसनी फैली है।
यह भी पढ़ें
- उत्तराखंड में बड़ा हादसा; अल्मोड़ा में बस खाई में गिरी, 38 यात्रियों की मौत, कई घायल
- नहाय खाय से लेकर सूर्योदय अर्घ्य तक, छठ पूजा में इन चीजों को जरूर करें शामिल
Mahendra Mangal