Site icon News Book -Rajasthan News | राजस्थान न्यूज़ | Rajasthan News in Hindi

Mahakumbh: महाकुंभ में 16 फरवरी को डुबकी लगाएंगे राहुल-प्रियंका: आने का प्रोग्राम लगभग फाइनल

Mahakumbh

Mahakumbh

प्रयागराज। महाकुंभ में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी 16 फरवरी को डुबकी लगाएंगे। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, उनके आने का प्रोग्राम लगभग फाइनल हो चुका है। तैयारियां की जा रही हैं। इसके अलावा महाकुंभ को लेकर सोशल मीडिया पर फर्जी वीडियो और भ्रामक खबरें पोस्ट करने वाले 54 सोशल मीडिया अकाउंट्स पर अब तक FIR हुई है।


यह भी देखें


सीएम योगी ने भी लखनऊ में मीटिंग की

महाकुंभ में शुक्रवार को फिर श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ रही है। आज महाकुंभ का 33वां दिन है। शाम 4 बजे तक 79.73 लाख श्रद्धालुओं ने स्नान किया। 13 जनवरी से अब तक 49.93 करोड़ श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। प्रयागराज की सड़कों पर जाम लगा है। सुलेमसराय इलाके में 1 किमी तक वाहनों की लाइन लगी है। नैनी ब्रिज पर भी सुबह 1.5 किमी लंबा जाम लगा है। संगम क्षेत्र में भीड़ बढ़ने से कई बैरियर पर लोगों को रोक दिया गया है। पुलिस लगातार अनाउंस कर रही है कि श्रद्धालु संगम क्षेत्र खाली होने का इंतजार करें। कल शनिवार और फिर रविवार है। ऐसे में प्रशासन का अनुमान है कि वीकेंड पर भीड़ उमड़ सकती है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी लखनऊ में मीटिंग की। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि सीनियर अफसर खुद सड़क पर उतरें और हर स्तर पर जवाबदेही तय करें।


जाम लगा तो अफसरों की जवाबदेही तय
योगी ने कहा है कि प्रयागराज महाकुंभ जाने वाले रास्तों में कहीं पर भी जाम न लगे। श्रद्धालुओं को दिक्कत नहीं आए। अगर जाम लगा तो वहां के अफसरों की जवाबदेही तय होगी। इधर, गुरुवार को अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के ट्रस्टी परमानंद महाराज की तबीयत बिगड़ गई। सीने में दर्द के बाद उन्हें केंद्रीय अस्पताल महाकुंभ लाया गया। यहां उनको ICU में रखा गया। इसके बाद एयरलिफ्ट कर उन्हें AIIMS दिल्ली भेजा गया है।


यह भी पढ़ें

  1. नरेश मीणा को हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिका हुई खारिज; बढ़ सकती है मुश्किलें
  2. दिल्ली के मुख्यमंत्री के लिए नाम शॉर्टलिस्ट, 19 फरवरी को शपथ संभव
Exit mobile version