Ravindra Singh Bhati: विधायक रविंद्र सिंह भाटी की फिर बढ़ाई सुरक्षा, इंटेलिजेंस इनपुट के चलते लिया बड़ा फैसला

अब फिर से शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दरअसल, सुरक्षा कारणों व इंटेलिजेंस के इनपुट को देखते हुए पुलिस मुख्यालय से बाड़मेर पुलिस को विधायक की सुरक्षा बढ़ाने निर्देश मिले हैं। हालांकि विधायक भाटी मुंबई दौरे पर है। इसलिए बाड़मेर पहुंचने पर अतिरिक्त सुरक्षा उपलब्ध करवाई जाएगी। पुलिस महानिदेशक यूआर साहू ने भाटी की सुरक्षा बढ़ाए जाने की पुष्टि की है।

जयपुर। शिव विधानसभा क्षेत्र से विधायक रविंद्र सिंह भाटी की एक बार फिर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जानकारी के मुताबिक लोकसभा चुनाव के बाद सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी मिलने के बाद दो पीएसओ तैनात किए गए थे। लेकिन तीन माह पूर्व अतिरिक्त सुरक्षा में लगा पीएसओ हटा दिया था।


यह भी देखें


लोकसभा चुनाव के बाद मिली थी धमकी

अब फिर से शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दरअसल, सुरक्षा कारणों व इंटेलिजेंस के इनपुट को देखते हुए पुलिस मुख्यालय से बाड़मेर पुलिस को विधायक की सुरक्षा बढ़ाने निर्देश मिले हैं। हालांकि विधायक भाटी मुंबई दौरे पर है। इसलिए बाड़मेर पहुंचने पर अतिरिक्त सुरक्षा उपलब्ध करवाई जाएगी। पुलिस महानिदेशक यूआर साहू ने भाटी की सुरक्षा बढ़ाए जाने की पुष्टि की है।


सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी मिली
बता दें कि लोकसभा चुनाव के बाद सोशल मीडिया पर शिव विधायक रविंद्रसिंह भाटी को जान से मारने की धमकी मिली थी। इसके बाद प्रदेश सरकार ने अतिरिक्त सुरक्षा बढ़ाई थी। उनकी सुरक्षा में दो पीएसओ लगाए थे, लेकिन इसी साल जनवरी महीने में अतिरिक्त सुरक्षा को हटा लिया गया था। तब विधायक भाटी ने कहा था कि पहले मुकदमा और फिर सुरक्षा हटाना दबाव की राजनीति है। लेकिन, मेरे लिए जनता सर्वोपरी है। हालांकि, अब एक बार फिर विधायक भाटी की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।


यह भी पढें

  1. राजस्थान में बढ़ी गर्मी, बाड़मेर में पारा 40 के पार, पांच दिन में और बढ़ेगा तापमान
  2. बजट सत्र का अंतिम दिन आज, कोचिंग सेंटर बिल पर चर्चा

Related Articles

Back to top button