जयपुर। कांग्रेस विधायक घनश्याम मेहर को स्पीकर की भूमिका दी गई। प्रश्नकाल की तरह सदन के बाहर भी कांग्रेस विधायकों ने सरकार से सवाल किए। मॉक पार्लियामेंट में डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा से लेकर बीसलपुर बांध की घटना तक के मुद्दे उठाए गए। अध्यक्ष ने मजाकिया अंदाज में सरकार और बीजेपी पर तंज कसे।
यह भी देखें
समानांतर विधानसभा लगा दी
राजस्थान विधानसभा के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेस विधायकों ने आज धरने के दौरान ही समानांतर विधानसभा लगा दी। विधायक घनश्याम मेहर को स्पीकर की भूमिका दी गई। राजस्थान विधान सभा के इतिहास में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। विधानसभा के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेस विधायकों ने आज धरने के दौरान ही समानांतर विधानसभा लगा दी। विधायक घनश्याम मेहर को स्पीकर की भूमिका दी गई। जिस तरह से विधानसभा के अंदर प्रश्नकाल चला ठीक वैसे ही कांग्रेस विधायकों ने सदन के बाहर भी प्रश्नकाल चलाया।
सरकार और भारतीय जनता पार्टी पर तंज कसा
एक-एक कर विधायकों द्वारा सदन में चल रही गतिविधियों के विषय में अध्यक्ष से चर्चा की गई। सरकार के ऊपर कांग्रेस के विधायक हमलावर नजर आए। मॉक पार्लियामेंट में डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा से लेकर बीसलपुर बांध की घटना तक को शामिल किया गया। अध्यक्ष ने बड़े ही मजाकिया अंदाज में सरकार और भारतीय जनता पार्टी पर तंज कसा।
यह भी पढ़ें
- सदन में हंगामे के दौरान स्पीकर वासुदेव देवनानी हुए भावुक, कांग्रेस पर लगाया अपमान का आरोप
- राम जल सेतु लिंक प्रोजेक्ट को लेकर तस्वीर साफ, राजस्थान के इतने जिलों को मिलेगा पानी
Mahendra Mangal