Rajasthan News: 40 साल बाद कांग्रेस जिलाध्यक्षों से करेगी सीधा संवाद, 27 से दिल्ली में बैठकें होंगी शुरू
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे देशभर के कांग्रेस जिलाध्यक्षों से सीधा संवाद करेंगे। इसके लिए कांग्रेस ने 700 से ज्यादा जिलाध्यक्षों को दिल्ली बुलाया है। यह संवाद कांग्रेस के नए मुख्यालय इंदिरा गांधी भवन में 27, 28 मार्च और 3 अप्रैल को अलग-अलग सत्रों में होगा। इस दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी मौजूद रहेंगे। राजस्थान कांग्रेस के संगठन महामंत्री ललित तूनवाल ने बताया कि राज्य के जिलाध्यक्षों से 3 अप्रैल को संवाद होगा। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने साल 2025 को संगठन को समर्पित किया है, इसलिए विभिन्न संगठनात्मक गतिविधियों के माध्यम से पार्टी को मजबूत किया जा रहा है।

जयपुर। राष्ट्रीय कांग्रेस में करीब 40 साल के बाद जिलाध्यक्षों से सीधा संवाद किया जा रहा है। इसके लिए कांग्रेस दिल्ली में एक अहम बैठक बुला रही है। इसमें देश भर से 700 से ज्यादा जिलाध्यक्ष दिल्ली जा रहे हैं। राजस्थान कांग्रेस के संगठन महामंत्री ललित तूनवाल ने बताया कि जिलाध्यक्षों के साथ 27 अप्रेल से बैठकें शुरू होंगी।
यह भी देखें
700 से ज्यादा जिलाध्यक्षों को दिल्ली बुलाया
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे देशभर के कांग्रेस जिलाध्यक्षों से सीधा संवाद करेंगे। इसके लिए कांग्रेस ने 700 से ज्यादा जिलाध्यक्षों को दिल्ली बुलाया है। यह संवाद कांग्रेस के नए मुख्यालय इंदिरा गांधी भवन में 27, 28 मार्च और 3 अप्रैल को अलग-अलग सत्रों में होगा। इस दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी मौजूद रहेंगे। राजस्थान कांग्रेस के संगठन महामंत्री ललित तूनवाल ने बताया कि राज्य के जिलाध्यक्षों से 3 अप्रैल को संवाद होगा। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने साल 2025 को संगठन को समर्पित किया है, इसलिए विभिन्न संगठनात्मक गतिविधियों के माध्यम से पार्टी को मजबूत किया जा रहा है।
40 साल बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा सीधा संवाद
तूनवाल ने कहा कि जिलाध्यक्ष पार्टी की संगठनात्मक संरचना की महत्वपूर्ण कड़ी होते हैं। इस संवाद में बूथ लेवल तक संगठन को मजबूत करने की रणनीतियों पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि लंबे समय बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सीधे जिलाध्यक्षों से संवाद करेंगे, जिससे उन्हें संगठन को मजबूती देने की प्रेरणा मिलेगी। पार्टी सूत्रों के अनुसार, करीब 40 साल बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा जिलाध्यक्षों के साथ सीधा संवाद किया जा रहा है, जिससे संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें