Site icon News Book -Rajasthan News | राजस्थान न्यूज़ | Rajasthan News in Hindi

Rajasthan News: सगाई से इनकार करने पर काटे थे मूंछ-बाल, अब पंचायत ने सुनाया फैसला; लगाया 11 लाख का जुर्माना

Panchayat imposed fine

Panchayat imposed fine

करौली। करौली में सगाई की रस्म से ऐन वक्त पहले शादी से इनकार करना लड़की के परिवार को नागवार गुजरा था। लड़की पक्ष की ओर से स्टेशन मास्टर युवक के परिवार को बंधक बना लिया था। मारपीट के साथ स्टेशन मास्टर युवक के भाई की मूंछ-बाल भी काट दिए थे। नादौती थाना क्षेत्र में हुई इस घटना का वीडियो भी सामने आया था।


यह भी देखें


दाढ़ी-मूंछ और सिर के बाल काट दिए

मामले को लेकर टोडाभीम के करीरी गांव में मीणा समाज की महापंचायत बुलाई गई। महापंचायत में दोनों पक्षों को बुलाया गया। स्टेशन मास्टर युवक के भाई ने बताया की मुझे कमरे में बंद कर दिया गया और रातभर मारपीट की। उसके बाद दाढ़ी-मूंछ और सिर के बाल काट दिए। इसके बाद सगाई करवाने वाले बिचौलियों को बुलाया गया। बिचौलियों ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी महापंचायत को दी। पंचायत ने बिचौलियों से पूछा की आपने लड़के वालों को लड़की दिखाई है या नहीं तो बिचौलियों ने कहा कि हमने खुद ने भी लड़की को नहीं देखा, न ही लड़के वाले को दिखाया था। इधर लड़की पक्ष की ओर से महापंचायत में कोई भी व्यक्ति नहीं पहुंचा। लड़की पक्ष के नहीं पहुंचने पर शाम 4 बजे 21 सदस्यों की कमेटी का गठन किया गया। जिसने एक घंटे की चर्चा के बाद ये फैसला सुनाया।


फैसले के खिलाफ जाने वाले लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई
महापंचायत के सचिव उलूपुरा निवासी मीना ने बताया कि लड़की पक्ष ने घटनाक्रम के बाद जो इकरारनामा किया था कि लड़का पक्ष लड़की पक्ष को 11 लाख रुपए देगा। साथ ही लड़के से कोई भी मीणा समाज का सदस्य शादी नहीं करेगा। इस निर्णय को खारिज कर दिया है। वहीं लड़की पक्ष में निर्णय करवाने वालों 4 लोगों पर 1100-1100 रुपए का जुर्माना लगाया गया। इन चार पंचों को 5 साल के लिए पंचायत (जाजम) से बहिष्कृत किया गया। टोडाभीम निवासी रामनिवास की अध्यक्षता में लिए गए इस फैसले के खिलाफ जाने वाले लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई करने की बात कहीं गई।


यह भी पढ़ें

  1. जयपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 से अधिक संदिग्ध रोहिंग्या-बांग्लादेशी हिरासत में
  2. खून के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, नाकाबंदी करके 200 यूनिट से ज्यादा ब्लड पकड़ा, तीन गिरफ्तार
Exit mobile version