RBSE Result : राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का 12वीं कक्षा का रिजल्ट आज, मदन दिलावर शाम 5 बजे करेंगे जारी
बोर्ड प्रशासक और संभागीय आयुक्त महेश चंद्र शर्मा यहां बोर्ड कार्यालय में परिणाम सम्बंधी जानकारी देंगे। गौरतलब है कि इस साल कुल 8 लाख 93 हजार 616 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। इनमें से साइंस में 2 लाख 73 हजार 984, कॉमर्स में 28 हजार 250, कला संकाय में 5 लाख 87 हजार 475 और वरिष्ठ उपाध्याय में 3907 विद्यार्थी हैं। महेश चंद्र शर्मा ने बताया कि विद्यार्थी अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकेंगे। पिछले साल भी की भांति इस साल भी तीनों संकायों का परिणाम एकसाथ जारी किया जा रहा है।

धर्मेन्द्र सिंहल/जयपुर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम गुरुवार को घोषित किया जाएगा। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर शाम 5 बजे ऑनलाइन परिणाम जारी करेंगे। बोर्ड सचिव कैलाश चंद्र शर्मा ने बताया कि 12वीं कक्षा के साइंस, कॉमर्स व आर्ट्स संकायों का रिजल्ट एक साथ जारी किया जाएगा।
यह भी देखें
8 लाख 93 हजार 616 विद्यार्थी पंजीकृत
बोर्ड प्रशासक और संभागीय आयुक्त महेश चंद्र शर्मा यहां बोर्ड कार्यालय में परिणाम सम्बंधी जानकारी देंगे। गौरतलब है कि इस साल कुल 8 लाख 93 हजार 616 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। इनमें से साइंस में 2 लाख 73 हजार 984, कॉमर्स में 28 हजार 250, कला संकाय में 5 लाख 87 हजार 475 और वरिष्ठ उपाध्याय में 3907 विद्यार्थी हैं।
तीनों संकायों का परिणाम एक साथ होंगे जारी
महेश चंद्र शर्मा ने बताया कि विद्यार्थी अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकेंगे। पिछले साल भी की भांति इस साल भी तीनों संकायों का परिणाम एकसाथ जारी किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें
- बीकानेर आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कई विकास परियोजनाओं का करेंगे वर्चुअल उद्घाटन
- 10वीं से लेकर ग्रेजुएट तक युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, 30 कंपनियां करेंगी सीधी भर्ती
Mahendra Mangal