Rajasthan Politics: कब भरे जाएंगे ‘जिलाध्यक्षों’ के रिक्त पद? खरगे ने बीच मीटिंग में जताई नाराजगी, डोटासरा बोले
सूत्रों के मुताबिक, खरगे और वेणुगोपाल एक दिन पहले सोमवार को जिलाध्यक्षों की बैठक ले रहे थे। इसी दौरान नागौर जिलाध्यक्ष जाकिर हुसैन गैसावत से प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने संगठन के कुछ पद खाली होने को लेकर सवाल किया तो खरगे ने उनकी खिंचाई करते हुए कहा कि यह सवाल तो बैठक से पहले करना चाहिए था। क्या पहले तैयारी नहीं की।

जयपुर। राजस्थान कांग्रेस संगठन के रिक्त पदों को दो माह में भरने के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की ओर से दिए गए समय के बाद प्रदेश इकाई तेजी से काम में जुट गई है। बताया जा रहा है कि प्रदेशाध्यक्ष गोविंद डोटासरा की ओर से दिए गए प्रजेंटेशन के दौरान रिक्त पदों को लेकर खरगे और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री के.सी. वेणुगोपाल ने नाराजगी जाहिर की थी। इसके बाद डोटासरा ने पदों को भरने के लिए दो माह का समय मांगा।
यह भी देखें
संगठन के पद खाली होने को लेकर सवाल किया
सूत्रों के मुताबिक, खरगे और वेणुगोपाल एक दिन पहले सोमवार को जिलाध्यक्षों की बैठक ले रहे थे। इसी दौरान नागौर जिलाध्यक्ष जाकिर हुसैन गैसावत से प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने संगठन के कुछ पद खाली होने को लेकर सवाल किया तो खरगे ने उनकी खिंचाई करते हुए कहा कि यह सवाल तो बैठक से पहले करना चाहिए था। क्या पहले तैयारी नहीं की।
ग्राउंड पर कुछ, कागजों में कुछ और
वहीं, ब्लॉक और संगठन का काम मौखिक रूप से पूरा होने और ग्राउंड में पूरा नहीं होने पर डोटासरा को कहा कि ग्राउंड पर कुछ, कागजों में कुछ और। ऐसा नहीं चलेगा। जोधपुर शहर अध्यक्ष से भी सवाल किया कि अभी तक सारे पद क्यों नहीं भरे गए। इस पर उनकी भी क्लास लगी।
यह भी पढ़ें
- जोधपुर में नकली नोटों की फैक्ट्री का भंडाफोड़, 7.50 लाख के जाली नोट जब्त, आरोपी गिरफ्तार
- जयपुर के हीरापुरा बस टर्मिनल को लेकर बड़ा अपडेट, जल्द खत्म होगा 6 महीने का इंतजार
Mahendra Mangal