Rajasthan Vidhan Sabha: निलंबित कांग्रेस विधायकों का हंगामा, धरने पर डोटासरा; सुरक्षाकर्मियों से झड़प

राजस्थान विधानसभा के स्पीकर वासुदेव देवनानी ने कहा कि कोई भी सदस्य यदि खड़े होकर आसान की अव्हेलना करेगा वो निलंबित माना जाएगा। कोई प्रस्ताव लाने की जरूरत नहीं होगी। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने सदन में धरना प्रदर्शन किया। इसके लिए सभी तरह की व्यवस्थाएं भी की गई। बाप को बड़ा मन रखना पड़ता है पर बेटे को भी बेटा धर्म निभाना पड़ता है। जयपुर सिविल लाइन्स के विधायक गोपाल शर्मा ने कहा कि विधायक गोविंद सिंह डोटासरा की सदस्यता को पूरे कार्यकाल के लिए रद्द किया जाना चाहिए। अगर कड़े फैसले नहीं लिए जाते हैं तो हम लोग पाप के भागीदार बनते हैं। ऐसे शब्दों का उपयोग कभी किसी अध्यक्ष के लिए नहीं किया गया है। संसदीय कार्यमंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि स्पीकर वासुदेव देवनानी ने अपना दायित्व पूरे नियमों के अनुसार निभाया है। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष ने आसान के प्रति गैर जिम्मेदार बयान दिया है। इसके बाद भी दोनों पक्षों को बैठाकर आपने बात की। इसके बाद भी कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष ने गैर जिम्मेदार काम किया है। कल का दिन कांग्रेस के लिए काला दिवस के रूप में याद किया जाएगा। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष का बयान सभी जगह रिकार्ड हो गया है। इससे पूरे राजस्थान में कांग्रेस छवि खराब हुई है।

जयपुर। राजस्थान विधानसभा में मंगलवार को एक नया इतिहास बन गया। बिना प्रतिपक्ष के ही विधानसभा की कार्यवाही चल रही है। कांग्रेस विधायक सदन के बाहर धरने पर बैठे हुए हैं। निलंबित कांग्रेस विधायक सदन में घुसना चाहते थे। इस वजह से कांग्रेस विधायकों और सुरक्षाकर्मियों के बीच झड़प हो गई। इसके बाद कांग्रेस विधायक धरने पर बैठ गए हैं।


यह भी देखें


सत्ता पक्ष कर रहा विवाद खड़ा-पूर्व सीएम अशोक गहलोत

पूर्व सीएम अशोक गहलोत भी धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि अनावश्यक रूप से सत्ता पक्ष की तरफ से यह विवाद खड़ा किया गया है। उन्होंने कहा कि टिप्पणी को लेकर माफी मांग ली जाती तो बात वहीं खत्म हो जाती।


सदन में स्पीकर ने दी नई व्यवस्था
राजस्थान विधानसभा के स्पीकर वासुदेव देवनानी ने कहा कि कोई भी सदस्य यदि खड़े होकर आसान की अव्हेलना करेगा वो निलंबित माना जाएगा। कोई प्रस्ताव लाने की जरूरत नहीं होगी। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने सदन में धरना प्रदर्शन किया। इसके लिए सभी तरह की व्यवस्थाएं भी की गई। बाप को बड़ा मन रखना पड़ता है पर बेटे को भी बेटा धर्म निभाना पड़ता है।


डोटासरा को पूरे कार्यकाल के लिए निलंबित किया जाए-गोपाल शर्मा

जयपुर सिविल लाइन्स के विधायक गोपाल शर्मा ने कहा कि विधायक गोविंद सिंह डोटासरा की सदस्यता को पूरे कार्यकाल के लिए रद्द किया जाना चाहिए। अगर कड़े फैसले नहीं लिए जाते हैं तो हम लोग पाप के भागीदार बनते हैं। ऐसे शब्दों का उपयोग कभी किसी अध्यक्ष के लिए नहीं किया गया है।


कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने गैर जिम्मेदार काम किया-जोगाराम पटेल, संसदीय कार्य मंत्री
संसदीय कार्यमंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि स्पीकर वासुदेव देवनानी ने अपना दायित्व पूरे नियमों के अनुसार निभाया है। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष ने आसान के प्रति गैर जिम्मेदार बयान दिया है। इसके बाद भी दोनों पक्षों को बैठाकर आपने बात की। इसके बाद भी कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष ने गैर जिम्मेदार काम किया है। कल का दिन कांग्रेस के लिए काला दिवस के रूप में याद किया जाएगा। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष का बयान सभी जगह रिकार्ड हो गया है। इससे पूरे राजस्थान में कांग्रेस छवि खराब हुई है।


सरकार काम नहीं कर रही है- गोविन्द सिंह डोटासरा
ये सरकार काम नहीं कर रही है। सदन चलाने के लिए ऐसा नहीं किया जाता है। मंत्री ने जो गलत कहा उस पर माफी नहीं मांगी गई है। हम जनता के लोग हैं। अमर्यादित टिप्पणी करने पर भी माफी नहीं मांगी गई है। मंत्री अविनाश गहलोत की टिप्पणी को सदन की कार्यवाही से नहीं हटाया गया है।


यह भी पढ़ें

  1. राजस्थान के 91 निकायों को भंग करने पर फंसा पेच, अब कैसे होंगे एक साथ चुनाव
  2. पूर्व मंत्री के खिलाफ CBI जांच पर SC की अंतरिम रोक, HC के फैसले को सरकार ने दी थी चुनौती

Related Articles

Back to top button