Site icon News Book -Rajasthan News | राजस्थान न्यूज़ | Rajasthan News in Hindi

Rajasthan Weather: प्रचंड गर्मी के बाद पारा धड़ाम, 7 डिग्री गिरा पारा,30 डिग्री सेल्सियस के नीचे आया, कल भी रहेगा असर

Weather Today

Weather Today

जयपुर। प्रचंड गर्मी में झुलस रहे राजस्थान को उत्तरी हवाओं ने ठंडा कर दिया। बीते 24 घंटों में प्रदेश में पारा तेजी से लुढ़का है। अधिकतम तापमान में करीब 7 डिग्री तक की गिरावट आई है। ज्यादातर शहरों में तापमान औसत से नीचे चला गया है।


यह भी देखें


भीषण गर्मी से राहत मिली

राजस्थान में फिलहाल कुछ दिनों के लिए भीषण गर्मी से राहत मिल गई है। उत्तरी हवाओं के प्रभाव से प्रदेश के अधिकतम पारे में तेजी से गिरावट आई है। राज्य में अधिकतम तापमान जहां 42 डिग्री को छू गया था, वहीं अब अधिकतम पारा लगभग 35 डिग्री रह गया है। मौसम विभाग ने अगले 2 सप्ताह के लिए जो पूर्वानुमान जारी किए हैं, उनके मुताबिक 3 अप्रैल तक मौसम शुष्क रहेगा और तापमान सामान्य से कम रहेगा। प्रदेश में बीते 24 घंटों में अधिकतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री तक कम दर्ज किया गया है। ज्यादतार शहरों में अधिकतम तापमान सामान्य से कम ही रहा। वहीं कई जिलों में फिर से ठंड का प्रभाव बढ़ता नजर आ रहा है। पाली और फतेहपुर में न्यूनतम पारा भी 10 डिग्री से नीचे चला गया है, जिससे वहां रात को मौसम ठंडा महसूस किया जा रहा है।


तापमान में आएगी और गिरावट
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 से 48 घंटों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट देखने को मिलेगी। इसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री का इजाफा हो सकता है। बीते 24 घंटों के दौरान तापमान की स्थिति की बात करें तो सर्वाधिक तापमान वनस्थली में 34.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं निम्नतम न्यूनतम तापमान फतेहपुर में 9.8 डिग्री रहा।


हवा में आर्द्रता की मात्रा 10 से 25 प्रतिशत के बीच
प्रदेश के अधिकांश शहरों में हवा में आर्द्रता की मात्रा 10 से 25 प्रतिशत के बीच रही। अजमेर में अधिकतम तापमान 31.2 व न्यूनतम 19.8 डिग्री रहा। भीलवाड़ा में 37.3 व न्यूनतम 17.8 डिग्री रहा। जयपुर में अधिकतम 32.6 व न्यूतनम 22 डिग्री रहा। पिलानी में अधिकतम 32.5 व न्यूनतम 15.5 डिग्री रहा। सीकर में अधिकतम 29.5 व न्यूनतम 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कोटा में अधिकतम 34 व न्यूनतम 22.7 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं चित्तौड़गढ़ में अधिकतम तापमान 34 डिग्री व न्यूनतम 15.5 डिग्री दर्ज किया गया।


यह भी पढ़ें

  1. राजस्थान की 12 नगर पालिका रद्द, फिर बनी ग्राम पंचायत; जानें कौन-कौनसी?
  2. कुर्सी पर बैठे-बैठे ही गिरफ्तारी वारंट पर आपत्ति जताने लगे एसपी साहब, रवैया देख भड़कीं जज; फिर…
Exit mobile version