Rajasthan Weather Today: राजस्थान में बढ़ी गर्मी, बाड़मेर में पारा 40 के पार, पांच दिन में और बढ़ेगा तापमान

राजस्थान में मौसम का मिजाज तपिश भरा होने लगा है। प्रदेश में अधिकतम तापमान वाला पारा तेजी से चढ़ता महसूस हो रहा है। बीते 24 घंटों में प्रदेश के सीमाई इलाके बाड़मेर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 4 से 5 दिनों तक प्रदेश में गर्मी का प्रभाव और बढ़ेगा और अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी और हो सकती है। इसके बाद तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है।

जयपुर। प्रदेश में हिंदू नववर्ष के पहले महीने से ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। प्रदेश में अधिकतम तापमान 40 डिग्री को पार कर चुका है। सामान्य तौर पर इतना तापमान जेठ के महीने में देखने को मिलता है लेकिन इस बार गर्मी ने समय से पहले चैत्र में ही अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं।


यह भी देखें


प्रदेश में गर्मी का प्रभाव और बढ़ेगा

राजस्थान में मौसम का मिजाज तपिश भरा होने लगा है। प्रदेश में अधिकतम तापमान वाला पारा तेजी से चढ़ता महसूस हो रहा है। बीते 24 घंटों में प्रदेश के सीमाई इलाके बाड़मेर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 4 से 5 दिनों तक प्रदेश में गर्मी का प्रभाव और बढ़ेगा और अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी और हो सकती है। इसके बाद तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है।


सामान्य से लगभग 3 से 5 डिग्री अधिक
प्रदेश के कई शहरों में अधिकतम तापमान का स्तर सामान्य से लगभग 3 से 5 डिग्री तक अधिक बना हुआ है। अधिकांश शहरों में पारा 35 डिग्री से अधिक है। बीते 24 घंटों के दौरान तापमान की स्थिति की बात करें तो सर्वाधिक तापमान बाड़मेर में 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं निम्नतम न्यूनतम तापमान अंता में 11.6 डिग्री रहा। प्रदेश के अन्य शहरों में तापमान की स्थिति इस प्रकार रही। प्रदेश के अधिकांश शहरों में हवा में आर्द्रता की मात्रा 10 से 35 प्रतिशत के बीच रही। अजमेर में अधिकतम तापमान 35.8 व न्यूनतम 17.9 डिग्री रहा। भीलवाड़ा में 36 व न्यूनतम 14.8 डिग्री रहा। जयपुर में अधिकतम 35.1 व न्यूतनम 17.8 डिग्री रहा। पिलानी में अधिकतम 35.9 व न्यूनतम 14.4 डिग्री रहा। सीकर में अधिकतम 34 व न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कोटा में अधिकतम 36.1 व न्यूनतम 16.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं चित्तौड़गढ़ में अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री व न्यूनतम 14.6 डिग्री दर्ज किया गया।


यह भी पढ़ें

  1. बजट सत्र का अंतिम दिन आज, कोचिंग सेंटर बिल पर चर्चा, धर्म परिवर्तन रोकने वाला विधेयक अटका
  2. बिजयनगर में ब्लैकमेलिंग कांड को लेकर उग्र प्रदर्शन, दूसरी बार बंद रहा कस्बा

Related Articles

Back to top button