Site icon News Book -Rajasthan News | राजस्थान न्यूज़ | Rajasthan News in Hindi

Rajasthan Weather Update : मौसम विभाग ने दी शीतलहर की चेतावनी, अगले सप्ताह से बढ़ेगी ठंड; तेजी से नीचे लुढ़का पारा

Rajasthan Weather Update

Rajasthan Weather Update

जयपुर। प्रदेश में ठंड और कोहरे के साथ अब शीतलहर की भी चेतावनी जारी(Cold wave warning issued) कर दी गई है। मौसम केंद्र के ताजा अपडेट के अनुसार प्रदेश में 10 से 12 दिसंबर के बीच उत्तरी इलाकों तथा शेखावाटी क्षेत्र में जबरदस्त शीतलहर चल सकती है।


यह भी देखें


शीतलहर से फसलों में भी पाला पड़ने की आशंका

राजस्थान में ठंड के साथ अब शीतलहर की एंट्री भी हो गई है। जयपुर मौसम केंद्र की ओर से जारी ताजा अपडेट के अनुसार प्रदेश में 10 से 12 दिसंबर के बीच उत्तरी इलाकों तथा शेखावाटी में शीतलहर चलने की संभावना है। इस दौरान यहां न्यूनतम तापमान 6 से 3 डिग्री के बीच रह सकता है। शीतलहर की चेतावनी को देखते हुए बच्चों और बुजुर्गों को घर पर ही रहने की सलाह दी गई है। शीतलहर से फसलों में भी पाला पड़ने की आशंका(There is a possibility of frost in crops due to cold wave) रहती है।


9 से 15 दिसंबर के बीच मावठ की भी संभावना
प्रदेश में 9 से 15 दिसंबर के बीच मावठ की भी संभावना जताई गई है। इसके प्रभाव से न्यूनतम तापमान में और ज्यादा गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो सप्ताह के बीच न्यूनतम पारे में 6 से 7 डिग्री की गिरावट आने का अनुमान जताया जा रहा है, जबकि अगले 2 से 3 दिन में राज्य के न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री गिरावट होने की प्रबल संभावना (Strong possibility of 3 degree decline) है। 9 से 15 दिसंबर के बीच राज्य के उत्तरी भागों में न्यूनतम तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।


न्यूनतम पारा तेजी से लुढ़का
बीते 24 घंटों में प्रदेश के कई शहरों में न्यूनतम पारा तेजी से लुढ़क गया है। प्रदेश के उत्तरी क्षेत्र संगरिया सबसे ठंडा इलाका रहा। यहां न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं सीकर में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री दर्ज किया गया है। चूरू में न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री दर्ज किया गया, माउंट आबू में न्यूनतम पारा 6 डिग्री रहा। पिलानी में न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री, अजमेर में अधिकतम तापमान 27.8 व न्यूनतम तापमान 9.9, भीलवाड़ा में अधिकतम तापमान 26.5 व न्यूनतम 9.1, अलवर में अधिकतम तापमान 25 व न्यूनतम 8 और जयपुर में अधिकतम तापमान 26.1 व न्यूनतम 12.2 डिग्री रहा।


यह भी पढ़ें

  1. 10 फीट तक सोने से मढ़ा होगा राम मंदिर का शिखर, 15 मार्च तक निर्माण पूरा करने की तैयारी
  2. राजस्थानी भाषा को संवैधानिक मान्यता को लेकर फिर कवायद शुरू, दिलावर की पहल पर सीएस ने लिखा पत्र
Exit mobile version