Rajasthan Weather Update: भीषण गर्मी ने 56 साल का रिकॉर्ड तोड़ा, अगले दो दिनों और चढ़ेगा पारा

राजस्थान में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी नए रिकॉर्ड बना रही है। जैसलमेर में गर्मी ने बीते 56 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। रविवार को यहां अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो 1969 के बाद अप्रैल में सबसे ज्यादा तापमान है, वहीं प्रदेश का सबसे गर्म इलाका बाड़मेर रहा। यहां अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार जैसलमेर में अप्रैल के महीने में यह कल सबसे गर्म दिन रहा। अप्रैल में इससे अधिक तापमान 1969 में रिकॉर्ड हुआ था, वहीं 2018 में अप्रैल में अधिकतम तापमान 46.1 डिग्री दर्ज किया गया था।

जयपुर। राजस्थान में गर्मी का प्रकोप कितना भीषण है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि हमेशा बेहद गर्म रहने वाले इलाकों में भी तापमान नए रिकॉर्ड बना रहा है। जैसलमेर में इस बार गर्मी ने बीते 56 साल का रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया है।


यह भी देखें


जैसलमेर में गर्मी ने 56 साल का रिकॉर्ड तोड़ा

राजस्थान में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी नए रिकॉर्ड बना रही है। जैसलमेर में गर्मी ने बीते 56 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। रविवार को यहां अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो 1969 के बाद अप्रैल में सबसे ज्यादा तापमान है, वहीं प्रदेश का सबसे गर्म इलाका बाड़मेर रहा। यहां अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार जैसलमेर में अप्रैल के महीने में यह कल सबसे गर्म दिन रहा। अप्रैल में इससे अधिक तापमान 1969 में रिकॉर्ड हुआ था, वहीं 2018 में अप्रैल में अधिकतम तापमान 46.1 डिग्री दर्ज किया गया था।


जयपुर में दो दिन भीषण गर्मी
राजधानी जयपुर में भी अगले 48 घंटों के दौरान भीषण गर्मी पड़ने का अनुमान है। रविवार को यहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री दर्ज किया गया लेकिन अब इसमें 2 डिग्री से ज्यादा का इजाफा हो सकता है। वहीं प्रदेश के अन्य शहरों में तापमान की बात करें तो बीते 24 घंटों के दौरान बाड़मेर सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं प्रदेश के 27 शहरों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री या इससे अधिक दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान का स्तर सामान्य से 4.7 डिग्री तक अधिक दर्ज किया जा रहा है, अगले 2 दिनों में इसमें तेजी से बढ़ोतरी होने होने का अनुमान है। मौसम विभाग का कहना है कि इस दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक इजाफा हो सकता है। इस दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दिन के साथ रात्रि में भी हीट वेव्स चलेंगी। इसके बाद मई में मजबूत पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।


यह भी पढ़ें

  1. मौलाना ने रेप कर युवती का बनाया अश्लील VIDEO… निकाह के लिए नहीं मानी तो पहुंचा कॉलेज; लोगों ने दबोचा
  2. सिंधु जल से बदल सकती है राजस्थान के किसानों की तकदीर, सांसदों-विधायकों ने पीएम मोदी से की ये बड़ी मांग

Related Articles

Back to top button