Rajasthan News: सफाई कर्मियों की नौकरी का मामला, 23,820 पदों पर भर्ती हुई निरस्त; अभ्यर्थियों में नाराजगी

राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती को अब तक दो बार पहले रोका जा चुका था और अब इसे तीसरी बार निरस्त किया गया है। इस बार 7 दिसंबर को लॉटरी निकलने की योजना थी, लेकिन अब यह प्रक्रिया स्थगित कर दी गई है। पहले सफाई कर्मचारियों की हड़ताल और उनकी मांगों को ध्यान में रखते हुए राजस्थान सरकार ने जयपुर में सफाई कर्मचारियों के लिए बनाए गए अनुभव प्रमाण पत्रों को गलत बताया। इसके अलावा, वाल्मीकि समाज से जुड़े कर्मचारियों के लिए अनुभव प्रमाण पत्र भी तैयार नहीं किए गए थे, जिसके कारण इस भर्ती को रद्द करना पड़ा। सफाई कर्मचारियों की मांगों को स्वीकार करते हुए भर्ती को स्थगित किया गया है।

जयपुर। राजस्थान में चल रही सफाई कर्मियों की भर्ती (recruitment of cleaning workers) को लेकर बड़ी खबर सामने आयी है। सफाई कर्मियों की भर्ती प्रक्रिया निरस्त कर दी गई है। इसको लेकर स्वायत्त शासन विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं। स्वायत्त शासन विभाग ने भर्ती के लिए जारी विज्ञापन प्रत्याहारित (Autonomous Government Department has withdrawn the advertisement issued for recruitment.) करते हुए बताया कि 23,820 पदों पर 185 निकायों के लिए भर्ती की जानी थी। आवेदन जमा कराने की अंतिम तिथि 27 नवंबर थी। इसको लेकर राज्य सरकार को लगातार शिकायतें मिल रही थी। विभिन्न निकायों में फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र जारी करने की शिकायतें थीं।


यह भी देखें

अन्य निकायों से भी ऐसी शिकायतें मिल रही थी
इसके चलते जयपुर ग्रेटर व जयपुर हेरिटेज निगम (Jaipur Greater and Jaipur Heritage Corporation) ने पिछले दिनों प्रक्रिया स्थगित की थी। जयपुर के अलावा अन्य निकायों से भी ऐसी शिकायतें मिल रही थी। इसी के चलते भर्ती प्रक्रिया निरस्त करने का बड़ा फैसला किया गया है। राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती को अब तक दो बार पहले रोका जा चुका था और अब इसे तीसरी बार निरस्त किया गया है। इस बार 7 दिसंबर को लॉटरी निकलने की योजना थी, लेकिन अब यह प्रक्रिया स्थगित कर दी गई है।


अनुभव प्रमाण पत्रों को गलत बताया
पहले सफाई कर्मचारियों की हड़ताल और उनकी मांगों को ध्यान में रखते हुए राजस्थान सरकार ने जयपुर में सफाई कर्मचारियों के लिए बनाए गए अनुभव प्रमाण पत्रों को गलत बताया(Experience certificates falsified) । इसके अलावा, वाल्मीकि समाज से जुड़े कर्मचारियों के लिए अनुभव प्रमाण पत्र भी तैयार नहीं किए गए थे, जिसके कारण इस भर्ती को रद्द करना पड़ा। सफाई कर्मचारियों की मांगों को स्वीकार करते हुए भर्ती को स्थगित किया गया है।


23,820 पदों पर नियुक्तियां की जानी थीं
राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती के तहत कुल 23,820 पदों पर नियुक्तियां की जानी थीं। इनमें से 23,390 पद नॉन-टीएसपी क्षेत्र के थे और 430 पद टीएसपी क्षेत्र के लिए निर्धारित किए गए थे। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 7 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक स्वीकार किए गए थे। इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का चयन लॉटरी प्रक्रिया के आधार पर किया जाना था, जिसमें कोई लिखित परीक्षा या साक्षात्कार नहीं आयोजित किया जाना था।


यह भी पढ़ें

  1. राजस्थान में आज से बढ़ेगी सर्दी, सर्द हवा के कारण 2 से 3 डिग्री कम हो सकता है तापमान
  2. देवेंद्र फडणवीस बोले- एक हैं तो सेफ हैं; एकनाथ शिंदे-अजित पवार बनेंगे उपमुख्यमंत्री

Related Articles

Back to top button