Jaipur News : बीजेपी युवा मोर्चा की कार्यकारिणी पर विवाद, घोषणा के 53 मिनट बाद ही फैसला वापस Political News। Rajasthan News
प्रदेश बीजेपी युवा मोर्चा की कार्यकारिणी सोमवार को करीब 14 महीने बाद घोषित हुई। लेकिन कार्यकारिणी की घोषणा के 53 मिनट बाद ही उसे वापस ले लिया गया। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देश पर युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष अंकित चेची ने अपनी कार्यकारिणी और कार्य समिति के सदस्यों की घोषणा की थी।

जयपुर। प्रदेश बीजेपी युवा मोर्चा की कार्यकारिणी सोमवार को करीब 14 महीने बाद घोषित हुई। लेकिन कार्यकारिणी की घोषणा के 53 मिनट बाद ही उसे वापस ले लिया गया। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देश पर युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष अंकित चेची ने अपनी कार्यकारिणी और कार्य समिति के सदस्यों की घोषणा की थी। जिसकी सूचना बीजेपी मीडिया प्रकोष्ठ के द्वारा शाम 7 बजे जारी की गई। लेकिन करीब 53 मिनट बाद ही मीडिया प्रकोष्ठ ने सूची को डिलीट करते हुए लिखा कि युवा मोर्चा की सूची त्रुटिपूर्वक जारी हो गई थी। जिसे अपरिहार्य कारणों से रोक दिया गया हैं, शीघ्र ही नई सूची जारी की जाएगी।
यह भी देखें
14 महीने बाद हुई थी घोषणा
दरअसल, लिस्ट जारी होने के बाद से ही इसका विरोध शुरू हो गया था। विवाद बढ़ने पर प्रदेश बीजेपी संगठन ने घोषणा वापस ले ली। प्रदेश युवा मोर्चा की कार्यकारिणी की लिस्ट जैसे ही जारी हुई, इसे लेकर विरोध शुरू हो गया। कई युवा नेताओं को जगह नहीं मिलने से उन्होने इसका विरोध शुरू कर दिया। 14 महीने बाद हुई घोषणा के बाद महज 53 मिनट बाद ही वापस लेना पड़ा।
कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध
जारी की गई लिस्ट में जिन्हें जगह मिली, उनका कहना है कि उन्हें उनके कद के अनुरूप पद नहीं दिया गया। कार्यकारिणी में कई ऐसे नेताओं को भी शामिल कर लिया गया है, जो कभी मोर्चे और पार्टी में सक्रिय ही नहीं रहे। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारी तक भी अपना विरोध जता दिया।
जल्द जारी होगी नई सूची
गौरतलब है की प्रदेश बीजेपी युवा मोर्चा के अध्यक्ष अंकित चेची के नाम की घोषणा तत्कालीन बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने 7 जुलाई 2023 को की थी। उसके बाद प्रदेश में विधानसभा और लोकसभा चुनाव सम्पन्न हो गए। लेकिन युवा मोर्चा की कार्यकारिणी नहीं बन सकी थी। कार्यकर्ताओं के विरोध को देखते हुए फिलहाल कार्यकारिणी की घोषणा के आदेश को वापस ले लिया। फिर से सूची पर कवायद शुरू होगी और नई सूची जल्द जारी की जाएगी।
यह भी पढ़ें
1- गानों की पसंद से जानें अपने स्वभाव का राज़, पता लगाएं कैसा है आपका जीवन जीने का तरीका ?