Surya Namaskar: राजस्थान ने सूर्य नमस्कार में फिर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 1.53 करोड़ लोगों ने एक साथ किया था योग

शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि उन सभी को धन्यवाद, जिन्होंने तीन फरवरी को सूर्य सप्तमी के अवसर पर आयोजित सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया और एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया। दिलावर ने कहा कि गत वर्ष पहली बार पूरे प्रदेश के विद्यालयों में एक साथ सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया था। उस समय एक करोड़ 33 लाख लोगों ने पूरे प्रदेश में एक साथ सूर्य नमस्कार किया था, जो पूरे विश्व में इतनी बड़ी संख्या में सूर्य नमस्कार करने का विश्व रिकॉर्ड था। इस वर्ष प्रदेश में शिक्षा विभाग की ओर से सभी सरकारी, निजी विद्यालयों में सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश के स्कूली बच्चों ने पूरे जोश के साथ भाग लिया और अपने पिछले रिकार्ड को तोड़ते हुए नया रिकॉर्ड एक करोड़ 53 लाख से अधिक का बनाया।

जयपुर। राजस्थान ने सूर्य नमस्कार में एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है। तीन फरवरी को हुए राज्य स्तरीय कार्यक्रम में आयोजित सूर्य नमस्कार में एक करोड़ 53 लाख से अधिक लोगों ने एक साथ सूर्य नमस्कार करते हुए पहले के 1.33 करोड़ प्रतिभागियों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। गुरुवार को विधानसभा में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के प्रतिनिधि प्रथम भल्ला ने इस उपलब्धि का प्रोविजनल प्रमाण पत्र जारी किया, जिसे शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने ग्रहण किया।


यह भी देखें


नया रिकॉर्ड एक करोड़ 53 लाख से अधिक का बनाया

इस मौके पर शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि उन सभी को धन्यवाद, जिन्होंने तीन फरवरी को सूर्य सप्तमी के अवसर पर आयोजित सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया और एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया। दिलावर ने कहा कि गत वर्ष पहली बार पूरे प्रदेश के विद्यालयों में एक साथ सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया था। उस समय एक करोड़ 33 लाख लोगों ने पूरे प्रदेश में एक साथ सूर्य नमस्कार किया था, जो पूरे विश्व में इतनी बड़ी संख्या में सूर्य नमस्कार करने का विश्व रिकॉर्ड था। इस वर्ष प्रदेश में शिक्षा विभाग की ओर से सभी सरकारी, निजी विद्यालयों में सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश के स्कूली बच्चों ने पूरे जोश के साथ भाग लिया और अपने पिछले रिकार्ड को तोड़ते हुए नया रिकॉर्ड एक करोड़ 53 लाख से अधिक का बनाया।


दिनचर्या में अपनाने की अपील
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सभी प्रदेशवासियों को इस विश्व रिकॉर्ड की बधाई देते हुए कहा कि सूर्य नमस्कार न केवल हमारी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है, बल्कि यह शारीरिक स्वास्थ्य और तनाव मुक्त जीवन के लिए भी आवश्यक है। उन्होंने सभी से प्रतिदिन इस योग को अपनाने की अपील की। बता दें कि सूर्य नमस्कार एक भारतीय योग की एक पुरानी प्रक्रिया है, जिससे शारीरिक और मानसिक लाभ मिलता है, इसमें कुल 12 आसन होते हैं। इस प्रक्रिया में आसनों के साथ श्वास-प्रश्वास के भी नियम निर्धारित होते हैं।


यह भी पढ़ें

  1. विधानसभा में फिर से गूंजा जिले खत्म करने का मुद्दा, MLA मोदी बोले- राजनीति द्वेषता के चलते जिले हटाए
  2. कोटा से होगी सीधी उज्जैन की कनेक्टिविटी, मेट्रो जैसी मिलेगी सुविधाएं, चलेगी नमो भारत एक्सप्रेस रैपिड ट्रेन!

Related Articles

Back to top button