PKC Project: मुख्यमंत्री बोले- राजस्थान के 21 जिलों को मिलेगा पेयजल, सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा यह दिन
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना से राजस्थान के 21 जिलों के करीब सवा तीन करोड़ लोगों को पेयजल उपलब्ध होगा। इसके अलावा, करीब ढाई लाख हेक्टेयर नए क्षेत्र में सिंचाई और डेढ़ लाख हेक्टेयर क्षेत्र में अतिरिक्त सिंचाई की सुविधा मिलेगी। उद्योगों को भी आवश्यकता के अनुसार पानी की आपूर्ति सुनिश्चित होगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज एक लाख करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की शुरुआत हुई है। इनमें 46 हजार करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है, जबकि 58 हजार करोड़ रुपये के कार्यों के टेंडर जारी किए गए हैं। साथ ही भूजल पुनर्भरण के लिए 45 हजार गांवों में रिचार्ज वेल बनाने के कार्यक्रम की भी शुरुआत हुई है।

जयपुर। यह परियोजना राजस्थान के 21 जिलों के सवा तीन करोड़ लोगों को पेयजल, ढाई लाख हेक्टेयर नए क्षेत्र में सिंचाई, और उद्योगों के लिए पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करेगी। मुख्यमंत्री ने एक लाख करोड़ रुपये के विकास कार्यों, जल पुनर्भरण कार्यक्रमों, सरकारी भर्तियों, किसानों व पशुपालकों को राहत, और बुनियादी ढांचे के विकास की योजनाओं पर भी प्रकाश डाला।
यह भी देखें
राज्य को प्रगति के पथ पर ले जाएंगें
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने संशोधित पीकेसी परियोजना (पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक) (PKC Project (Parvati-Kalisindh-Chambal Link) के सफल क्रियान्वयन को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि आज का दिन राजस्थान के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Prime Minister Narendra Modi, Union Jal Shakti Minister C.R. Patil and Madhya Pradesh Chief Minister Dr. Mohan Yadav) का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन की सरकार राजस्थान की आकांक्षाओं को पूरा करने और राज्य को प्रगति के पथ पर तेजी से आगे ले जाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
सवा तीन करोड़ लोगों को मिलेगा पेयजल
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना से राजस्थान के 21 जिलों के करीब सवा तीन करोड़ लोगों को पेयजल उपलब्ध होगा। इसके अलावा, करीब ढाई लाख हेक्टेयर नए क्षेत्र में सिंचाई और डेढ़ लाख हेक्टेयर क्षेत्र में अतिरिक्त सिंचाई की सुविधा मिलेगी। उद्योगों को भी आवश्यकता के अनुसार पानी की आपूर्ति सुनिश्चित होगी।
एक लाख करोड़ रुपये के विकास कार्यों की शुरुआत
मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज एक लाख करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की शुरुआत हुई है। इनमें 46 हजार करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है, जबकि 58 हजार करोड़ रुपये के कार्यों के टेंडर जारी किए गए हैं। साथ ही भूजल पुनर्भरण के लिए 45 हजार गांवों में रिचार्ज वेल बनाने के कार्यक्रम की भी शुरुआत हुई है।
सरकारी भर्तियों पर तेजी से कार्य
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने बीते एक साल में 43 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी दी है। वर्तमान में 1 लाख 29 हजार नई भर्तियों की प्रक्रिया जारी है और 27 हजार भर्तियों पर जल्द काम शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए सरकार पूरी गंभीरता से कार्य कर रही है।
यह भी पढ़ें
- जयपुर में PM मोदी ने किया शिलान्यास, ERCP को मिला ‘राष्ट्रीय परियोजना’ का दर्जा
- उपचुनाव की हार के बाद कमजोर पड़ी कांग्रेस, काम नहीं करने वालों की होगी छुट्टी
Mahendra Mangal