Jaipur Nagar Nigam: जयपुर में पुनर्गठन की आपत्तियों के निस्तारण शीघ्र, 50 वार्ड महिलाओं के लिए होंगे आरक्षित
माना जा रहा है कि एक मई तक सभी आपत्तियों का निस्तारण जिला प्रशासन कर देगा। इसी सप्ताह जिला प्रशासन वार्डों के पुनर्सीमांकन की अंतिम सूची स्वायत्त शासन विभाग को भेजेगा। अंतिम प्रकाशन का काम स्वायत्त शासन विभाग करेगा। वार्डों की सीमा के अंतिम प्रकाशन के साथ ही जयपुर नगर निगम के 150 वार्ड धरातल पर आएंगे। वार्डों का परिसीमन भले ही हो गया हो, लेकिन मौजूदा पार्षदों और चुनाव लड़ने का सपना देख रहे पार्टी कार्यकर्ताओं का ध्यान वार्डों की लॉटरी पर है। निकाय चुनाव में महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण की व्यवस्था है। ऐसे में 150 वार्ड वाले इस बोर्ड में करीब 50 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगे।

जयपुर। राजधानी जयपुर में एक नगर निगम की प्रक्रिया चल रही है। वार्डों के पुनर्गठन को लेकर आपत्तियों का निस्तारण किया जा रहा है। दोनों नगर निगम के 11 जोन में से आठ की आपत्तियों का निस्तारण हो चुका है।
यह भी देखें
जयपुर नगर निगम के 150 वार्ड धरातल पर आएंगे
माना जा रहा है कि एक मई तक सभी आपत्तियों का निस्तारण जिला प्रशासन कर देगा। इसी सप्ताह जिला प्रशासन वार्डों के पुनर्सीमांकन की अंतिम सूची स्वायत्त शासन विभाग को भेजेगा। अंतिम प्रकाशन का काम स्वायत्त शासन विभाग करेगा। वार्डों की सीमा के अंतिम प्रकाशन के साथ ही जयपुर नगर निगम के 150 वार्ड धरातल पर आएंगे।
50 वार्ड महिलाओं के लिए होंगे आरक्षित
वार्डों का परिसीमन भले ही हो गया हो, लेकिन मौजूदा पार्षदों और चुनाव लड़ने का सपना देख रहे पार्टी कार्यकर्ताओं का ध्यान वार्डों की लॉटरी पर है। निकाय चुनाव में महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण की व्यवस्था है। ऐसे में 150 वार्ड वाले इस बोर्ड में करीब 50 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगे।
यह भी पढे़ं
- राशन दुकानों से अब मिलेंगी मल्टी ब्रांड वस्तुएं, अन्नपूर्णा भंडार लाएंगे क्रांति
- तीन सौ साल बाद मेवाड़ से फिर जुड़ी पांच गांवों से रिश्तों की डोर
Mahendra Mangal