फ्लाइट लेट होने पर एयरलाइन कंपनियों को देनी होगी यात्रियों को सुविधा, DGCA ने जारी किए निर्देश
लेट फ्लाइट के चलते यात्रियों को कई बार भूखे भी रहना पड़ता है। इसी को देखते हुए DGCA ने सभी एयरलाइन को निर्देश दिए कि 2 घंटे तक की देरी होने पर यात्रियों को एयरलाइंस में (passengers in airlines) पीने का पानी दिया जाएगा। वहीं 2 से 4 घंटे की देरी होने पर यात्रियों को चाय, कॉफी और नाश्ता दिया जाएगा। इसके अलावा अगर फ्लाइट 4 से ज्यादा घंटे के लिए लेट होती है, तो यात्रियों को खाना भी उपलब्ध कराया जाएगा। नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो(BCAS) ने लेट फ्लाइट के यात्रियों की एक और समस्या का समाधान किया है। दरअसल, लेट फ्लाइट में यात्रियों को विमान से उतरने की अनुमति नहीं दी जाती है, जिस कारण से यात्रियों को कई घंटे एक जगह बैठे रहना पड़ता था लेकिन अब यात्री लेट फ्लाइट के दौरान विमान से उतरकर एयरपोर्ट पर जा सकते हैं। जब फ्लाइट उड़ने के लिए तैयार होगी, तब यात्री दोबारा फ्लाइट में जा सकते हैं।

जयपुर। धीरे-धीरे ठंड बढ़ती जा रही है। आने वाले कुछ दिनों में आसमान में कोहरा भी छा जाएगा। कोहरे के चलते अक्सर फ्लाइट और ट्रेनों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। कोहरे के चलते फ्लाइट कई बार घंटों घंटों तक लेट हो जाती है। ऐसे में यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ता है। लेकिन अब केंद्र सरकार के तहत काम करने वाले डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन(Directorate General of Civil Aviation) (DGCA) ने इसका रास्ता ढूंढ लिया है। फ्लाइट में देरी होने पर अब एयरलाइन को अपने यात्रियों को खाना और स्नैक्स देने होंगे।
यह भी देखें
फ्लाइट 4 से ज्यादा घंटे लेट तो मिलेगा खाना
लेट फ्लाइट के चलते यात्रियों को कई बार भूखे भी रहना पड़ता है। इसी को देखते हुए DGCA ने सभी एयरलाइन को निर्देश दिए कि 2 घंटे तक की देरी होने पर यात्रियों को एयरलाइंस में (passengers in airlines) पीने का पानी दिया जाएगा। वहीं 2 से 4 घंटे की देरी होने पर यात्रियों को चाय, कॉफी और नाश्ता दिया जाएगा। इसके अलावा अगर फ्लाइट 4 से ज्यादा घंटे के लिए लेट होती है, तो यात्रियों को खाना भी उपलब्ध कराया जाएगा।
लेट फ्लाइट में यात्रियों को विमान से उतरने की अनुमति
नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो(Civil Aviation Security Bureau) (BCAS) ने लेट फ्लाइट के यात्रियों की एक और समस्या का समाधान किया है। दरअसल, लेट फ्लाइट में यात्रियों को विमान से उतरने की अनुमति नहीं दी जाती है, जिस कारण से यात्रियों को कई घंटे एक जगह बैठे रहना पड़ता था लेकिन अब यात्री लेट फ्लाइट के दौरान विमान से उतरकर एयरपोर्ट पर जा सकते हैं। जब फ्लाइट उड़ने के लिए तैयार होगी, तब यात्री दोबारा फ्लाइट में जा सकते हैं।
हंगामे से राहत मिलेगी
एयरपोर्ट से जुड़े अधिकारियों का कहना है, कि डीजीसीए के इन दिशा निर्देश के बाद एयरपोर्ट पर फ्लाइट के लेट होने पर यात्रियों को सुविधा नहीं मिलने पर होने वाले हंगामे से राहत मिलेगी और यात्री परेशान भी नहीं होंगे।
यह भी पढ़ें