Rajasthan Weather Today: झुलसने लगी धोरों की धरती, मार्च में ही 42 डिग्री पर पहुंचा पारा, भीषण गर्मी के हालात

अभी हिंदू नववर्ष का पहला महीना ही चल रहा है और प्रदेश में अधिकतम तापमान 42 डिग्री के पास पहुंच गया है। बीते 24 घंटों में प्रदेश के सीमावर्ती इलाके बाड़मेर में अधिकतम पारा 41.6 डिग्री को छू गया। वहीं प्रदेश के अन्य शहरों में भी अधिकतम तापमान तेजी से बढ़ रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटों में प्रदेश में एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से तापमान में कुछ राहत मिल सकती है। खासतौर पर सीमावर्ती इलाकों में बादल छाए रहने के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। अगले 48 घंटों में उत्तरी हवाओं के प्रभाव से प्रदेश में पारे में कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। बीते 24 घंटों के दौरान तापमान की स्थिति की बात करें तो सर्वाधिक तापमान बाड़मेर में 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं निम्नतम न्यूनतम तापमान संगरिया में 12.8 डिग्री रहा।

जयपुर। राजस्थान में इस बार रिकॉर्ड तोड़ गर्मी के आसार नजर आ रहे हैं। पिछले साल जुलाई में प्रदेश में तापमान 50 डिग्री को पार कर गया था। इस बार मार्च में ही पारा 42 डिग्री को छू गया है। ऐसे में इस वर्ष भीषण गर्मी के हालात बनते नजर आ रहे हैं। प्रदेश के ज्यादातर शहरों में पारा 37 डिग्री से ज्यादा है।


यह भी देखें


अधिकतम तापमान तेजी से बढ़ा

अभी हिंदू नववर्ष का पहला महीना ही चल रहा है और प्रदेश में अधिकतम तापमान 42 डिग्री के पास पहुंच गया है। बीते 24 घंटों में प्रदेश के सीमावर्ती इलाके बाड़मेर में अधिकतम पारा 41.6 डिग्री को छू गया। वहीं प्रदेश के अन्य शहरों में भी अधिकतम तापमान तेजी से बढ़ रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटों में प्रदेश में एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से तापमान में कुछ राहत मिल सकती है। खासतौर पर सीमावर्ती इलाकों में बादल छाए रहने के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। अगले 48 घंटों में उत्तरी हवाओं के प्रभाव से प्रदेश में पारे में कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। बीते 24 घंटों के दौरान तापमान की स्थिति की बात करें तो सर्वाधिक तापमान बाड़मेर में 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं निम्नतम न्यूनतम तापमान संगरिया में 12.8 डिग्री रहा।


हवा में आर्द्रता की मात्रा 10 से 35 प्रतिशत के बीच
प्रदेश के अन्य शहरों में तापमान की स्थिति इस प्रकार रही। प्रदेश के अधिकांश शहरों में हवा में आर्द्रता की मात्रा 10 से 35 प्रतिशत के बीच रही। अजमेर में अधिकतम तापमान 37.8 व न्यूनतम 18.3 डिग्री रहा। अलवर में 37.2 व न्यूनतम 15.4 डिग्री रहा। जयपुर में अधिकतम 36.6 व न्यूतनम 19.9 डिग्री रहा। पिलानी में अधिकतम 37.7 व न्यूनतम 17 डिग्री रहा। सीकर में अधिकतम 36 व न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कोटा में अधिकतम 37.3 व न्यूनतम 18.1 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं चित्तौड़गढ़ में अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री व न्यूनतम 15.1 डिग्री दर्ज किया गया। जैसलमेर में अधिकतम 40 व न्यूनतम 22.1 डिग्री सेल्सियस रहा। बीकानेर में अधिकतम 39.4 व न्यूनतम 22.1 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं गंगानगर में अधिकतम 36.9 व न्यूनतम 16.2 डिग्री दर्ज किया गया।


यह भी पढ़ें

  1. नई यूनिफार्म खरीदने के लिए छात्रों के खाते में जमा होंगे रुपये, 100 करोड़ ट्रांसफर करेंगे सीएम
  2. सावधान! निजी स्कूलों की फिर से लूट की तैयारी, कई तरह के शुल्क के नाम पर वसूल रहे मोटी रकम

Related Articles

Back to top button