Udaipur News: आदमखोर पैंथर ने मां बेटे पर किया हमला, जानिए पूरा मामला Wildlife News। Rajasthan News

गोगुंदा में पैंथर के आतंक में लोगों में दशहत का माहौल है। गोगुंदा के राठौडो का गुड़ा में आदमखोर पैंथर ने मां-बेटे पर हमला करने की कोशिश की।

उदयपुर । गोगुंदा में पैंथर के आतंक में लोगों में दशहत का माहौल है। गोगुंदा के राठौडो का गुड़ा में आदमखोर पैंथर ने मां-बेटे पर हमला करने की कोशिश की। मां-बेटे के चिल्लाने पर आस-पास के लोग मौके पर दौड़े। ग्रामीणों की आवाज सुनकर आदमखोर पैंथर मौके से भाग गया। वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों ने स्कूल के कमरों में बंद होकर अपनी जान बचाई।

यह भी देखें

ग्रामीणों की मदद से बची जान

ग्रामीणों के अनुसार नरेश भारती अपनी मां के साथ नाले के समीप पहाड़ी पर पालतू पशुओं को चरा रहे थे। इस दौरान आदमखोर पैंथर ने मां-बेटे पर हमला करने की कोशिश की तो दोनों ने चिल्लाना शुरू कर दिया। दोनों की आवाज सुनकर आस-पास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। लोगों की आवाज सुनकर पैंथर मौके से भाग निकला। इसके बाद सरपंच प्रतिनिधि रामलाल ने वन विभाग को सूचना दी, लेकिन वन विभाग के जवान मौके पर नहीं पहुंचे। आक्रोशित ग्रामीणों ने वन विभाग के जवानों पर हमला बोल दिया। वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों ने स्कूल के कमरों में बंद होकर अपनी जान बचाई। कुछ कर्मचारियों ने जंगलों में भाग कर जान बचाई।

अधिकारियों ने की ग्रामीणों से समझाइश

इस दौरान गोंगुदा SDM, DYSP, तहसीलदार, थानाधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से समझाइश की। इस बीच उप जिला प्रमुख पुष्कर तेली,उप प्रधान लक्ष्मण सिंह झाला भी मौके पर पहुंच गए। अधिकारी और जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों से समझाइश की। इसके बाद पुलिस के जवानों ने ग्रामीणों हथियारों के साथ जंगल में आदमखोर की तलाश शुरू की। गोगुंदा थानाधिकारी शैतान सिंह नाथावत ने बताया कि दो रात से पुलिस, वन विभाग की टीम के साथ सर्च अभियान में जुटी है।। लेपर्ड ने बुधवार रात को कांस्टेबल प्रदीप चौधरी पर हमले की कोशिश की। कांस्टेबल ने लेपर्ड पर दो राउंड फायर किया।

कांस्टेबल पर भी पैंथर ने की हमले की कोशिश

आज सुबह 11 बजे मोडी ग्राम पंचायत के काकण का गुड़ा गांव में मोहनलाल पर लेपर्ड ने हमले की कोशिश की। ग्रामीण के पास लाठी थी, जिसे घुमाते हुए ​वह चिल्लाया। इतने में लेपर्ड भाग गया। वन विभाग ने घटनास्थल के आस-पास पिंजरे लगाए हैं, जिनमें मांस रखा गया है। लेपर्ड का यहां खासकर रात के समय मूवमेंट है। ऐसे में इस एरिए में टीम पूरी तरह से अलर्ट है।

यह भी पढ़ें

1-बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का जयपुर दौरा स्थगित, जानिए वजह 

2- हरियाणा विधानसभा चुनाव, भाजपा को झटका, अशोक तंवर ने थामा कांग्रेस का दामन

3-बीजेपी का सदस्यता अभियान, सदस्यता धीमी गति के पीछे OTP का ग्रह!

Related Articles

Back to top button