बदलने लगा मौसम का मिजाज, दिन में धूप, रात को होने लगा गुलाबी ठंडक का अहसास

माना जा रहा है कि आगामी दिनों में पश्चिमी मैदानी इलाकों में भी दिन और रात में पारे में गिरावट होने की संभावना है। जिसके चलते फिलहाल रात में गुलाबी सर्दी की आहट लोगों को महसूस हो सकेगी। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में आगामी दिनों में मौसम के मिजाज में बड़े बदलाव के फिलहाल कोई आसार नहीं है। आगामी दिनों में दिन और रात के तापमान में आंशिक गिरावट होने की संभावना है वहीं अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क रहने वाला है। आसमान साफ रहने व तेज गति से पुरवाई हवाएं चलने पर रात के तापमान में और अधिक तेजी से गिरावट होने पर गुलाबी सर्दी का जोर बढ़ने का पूर्वानुमान है।

जयपुर। राजस्थान में मौसम का मिजाज बदलने लग गया है। दिन में धूप, रात को गुलाबी ठंडक (pink coolness) का अहसास होने लग गया है। प्रदेशभर में न्यूनतम तापमान (minimum temperature) में गिरावट दर्ज होने लगी। प्रदेश के 12 शहरों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से नीचे रहा। सबसे कम न्यूनतम तापमान माउंट आबू में 14 डिग्री दर्ज हुआ। ऐसे ही अंता बारां में रात का पारा 16.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। राजधानी जयपुर में 23.4 डिग्री सेल्सियस पारा जा पहुंचा।


यह भी देखें


सर्दी का जोर बढ़ने के आसार

प्रदेश के उत्तर पूर्व और पूर्वी इलाकों (North East and Eastern areas) में सक्रिय कम वायुदाब क्षेत्र का असर अब खत्म होते ही अधिकांश जिलों में आसमान साफ रहने वाला है। दिन के अलावा रात के तापमान में तेजी गिरावट होने पर सर्दी का जोर बढ़ने के आसार हैं। बीती रात भी कुछ जिलों में रात में पारा 20 डिग्री सेल्सियस से कम रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग(meteorological department) ने अगले दो तीन दिन प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है।


मैदानी इलाकों में गर्मी के तीखे तेवर
प्रदेश के पश्चिमी मैदानी इलाकों (western plains)में अभी गर्मी तीखे तेवर दिखा रही है। माना जा रहा है कि आगामी दिनों में पश्चिमी मैदानी इलाकों में भी दिन और रात में पारे में गिरावट होने की संभावना है। जिसके चलते फिलहाल रात में गुलाबी सर्दी की आहट लोगों को महसूस हो सकेगी। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में आगामी दिनों में मौसम के मिजाज में बड़े बदलाव के फिलहाल कोई आसार नहीं है। आगामी दिनों में दिन और रात के तापमान में आंशिक गिरावट होने की संभावना है वहीं अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क रहने वाला है। आसमान साफ रहने व तेज गति से पुरवाई हवाएं चलने पर रात के तापमान में और अधिक तेजी से गिरावट होने पर गुलाबी सर्दी का जोर बढ़ने का पूर्वानुमान है।


गर्म लिबास संभालना शुरू
बदलते मौसम के बीच लोगों ने गर्म लिबास संभालना शुरू किए। ड्राइक्लीनर्स के पास धुलाई के लिए गर्म कपड़ों की गांठे पहुंचने लगी। साथ ही गजक और सर्दी के खाद्य पदार्थों की भी दुकानें सजने लगी है।


यह भी पढ़ें

  1. आदमखोर तेंदुए का अंत,शूटर ने मारी गोली; अब तक 8 की ले चुका था जान
  2. हरियाणा की कार से पुलिस ने की 2 करोड़ की नगदी जब्त, आयकर विभाग करेगा जांच

Related Articles

Back to top button