Site icon News Book -Rajasthan News | राजस्थान न्यूज़ | Rajasthan News in Hindi

Weather Alert: अब बेहाल करेगी सर्दी, 16 जिलों में 4 दिनों तक शीतलहर का Orange-Yellow अलर्ट

Rajasthan Weather Update

Rajasthan Weather Update

जयपुर। हिमालय के क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होता नजर आ रहा है। इसके प्रभाव से पहाड़ों पर बर्फबारी के साथ मैदानी इलाकों में तेज शीतलहर(Strong cold wave in the plains) का प्रभाव देखने को मिलेगा। राजस्थान में अतिशीतलहर जारी है। मौसम विभाग ने अब यहां घने कोहरे की भी चेतावनी जारी कर दी है।


यह भी देखें


आखिरी पखवाड़े में सर्दी के तेवर और तीखे

साल के आखिरी पखवाड़े में सर्दी के तेवर और तीखे होंगे। हिमालय पर एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके प्रभाव से उत्तर के पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती और इसके बाद निचले मैदानों पर इसका असर आएगा। प्रदेश में न्यूनतम तापमान में और ज्यादा गिरावट (Further drop in minimum temperature) हो सकती है। राजस्थान में बीते एक सप्ताह से कुछ इलाकों में शीतलहर तथा कुछ में अतिशीतलहर चल रही है। अब मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक घना कोहरा भी रहेगा। इसमें 20 दिसंबर के बाद भरतपुर और कोटा संभाग में घने कोहरे की चेतावनी दी गई है। वहीं आज प्रदेश के 8 शहरों में शीतलहर का अलर्ट भी दिया गया है।


प्रदेश में बीते 24 घंटों में मौसम का हाल

पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम पड़ने से प्रदेश में बीते 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की गई है। फतेहपुर में पारा माइनस में चल रहा था अब यहां न्यूनतम तापमान माइनस 0.5 डिग्री पहुंच गया है। बीते 24 घंटों में करौली सबसे ठंडा इलाका रहा। यहां न्यूनतम पारा 1.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। हिल स्टेशन माउंट आबू में भी न्यूनतम तापमान 4 डिग्री तक पहुंच गया है। संगरिया में 3.4, चूरू में 4, गंगानगर में 4.8, सीकर में 3.7, अलवर में 4.2, पिलानी में 5.4 और जयपुर में 7.8 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा। मौसम केन्द्र के अनुसार 19 दिसंबर के बाद एक कमजोर पश्चिम विक्षोभ के कारण कुछ इलाकों में रात का पारे में और गिरावट होगी।


यह भी पढ़ें

  1. जयपुर में PM मोदी ने किया शिलान्यास, ERCP को मिला ‘राष्ट्रीय परियोजना’ का दर्जा
  2. उपचुनाव की हार के बाद कमजोर पड़ी कांग्रेस, काम नहीं करने वालों की होगी छुट्टी
Exit mobile version