Site icon News Book -Rajasthan News | राजस्थान न्यूज़ | Rajasthan News in Hindi

Weather Update: फतेहपुर में 12.7 डिग्री पर आया पारा, रात का पारा 15 डिग्री से कम

Weather Update

Weather Update

जयपुर। वातावरण में नमी कम होने से राजस्थान में दीपावली के बाद सुबह-शाम की सर्दी (glimpse of morning and evening) बढ़ने लगी है। प्रदेशभर में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही हैं। रात का पारा 15 डिग्री से कम दर्ज किया जा रहा है। सोमवार को सबसे कम रात का पारा फतेहपुर में 12.7 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा सिरोही में न्यूनतम तापमान (Minimum temperature in Sirohi)13.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


यह भी देखें


7-8 नवंबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना

मौसम केन्द्र के अनुसार राजस्थान में 7-8 नवंबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इससे तापमान में मामूली और गिरावट हो सकती है। हालांकि, कड़ाके की ठंड(bitter cold) की शुरुआत होने में अभी 8-10 दिन या उससे ज्यादा समय और लग सकता है।


मामूली धुंध, बढ़ने लगी सर्दी
सीकर में अलसुबह मामूली धुंध के कारण लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आने लगे हैं। सीकर में सोमवार सुबह से मौसम शुष्क रहा। दिन में नमी कम होने के कारण तल्ख धूप के बावजूद तापमान में बढ़ोतरी नहीं हुई। शाम को दिन ढ़लने से पहले ही सर्दी में इजाफा होने लगा। फतेहपुर में अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और सीकर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री व न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार चार दिन मौसम शुष्क रहने के आसार है। जिससे तापमान में उतार-चढ़ाव रहेगा।


इन जगहों पर रात का पारा इतना
अजमेर में रात का न्यूनतम तापमान 17.3, भीलवाड़ा में 16.9, वनस्थली में 17.2, अलवर में 15.8, पिलानी में 16, सीकर में 13.2, गंगानगर में 17.1, अंता व बारां में 16.5, संगरिया में 14.6, जालौर में 16.6, करौली में 15.9 और माउंट आबू में 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


15 नवंबर के बाद पड़ेगी कड़ाके की ठंड?
मौसम विभाग की मानें तो सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ 15 नवंबर के बाद उत्तरी भारत से गुजरेगा और इसके बाद हवाओं का रूख बदलेगा। ऐसे में न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट होगी। इसके बाद राजस्थान में कड़ाके की ठंड पड़ना शुरू होगा।


यह भी पढ़ें

  1. राशन का गेहूं प्राप्त करने वाले परिवारों को 450 रुपए में मिलेगा रसोई गैस सिलेंडर, प्रक्रिया 5 नवंबर से शुरु
  2. उपचुनाव के बीच BJP का दांव, विधि मंत्री बोले- धर्म परिवर्तन के खिलाफ नया कानून लाएगी सरकार
Exit mobile version