धर्मेंद्र सिंघल/जयपुर। पिछले कुछ सालों में पाश्चात्य संस्कृति बच्चों पर हावी हुई और कहीं न कहीं हमारी संस्कृति ,अध्यात्म और राष्ट्रवाद में कमी आई लेकिन एक बार फिर बच्चों को पुरानी संस्कर्ति से जोड़ने के प्रयास किये जा रहे है। बात करे महावीर स्वामी की तो उन्होंने जो सिद्धान्त दिए आज भी बड़े कारगर है। आज के दिन को पूरे विश्व में विश्व नवकार महामन्त्र दिवस के रूप मे मनाया जा रहा है। राजधानी में भी सुबोध शिक्षा समिति द्वारा नवकार महामन्त्र का जाप किया गया। आइये देखते है एक खास रिपॉर्ट।
यह भी देखें
प्रतिदिन नवकार मंत्र का जाप
ये है सुबोध पब्लिक स्कूल रामबाग के विद्यार्थी। वैसे तो यहां प्रतिदिन नवकार मंत्र का जाप किया जाता है लेकिन इनके लिए आज का दिन खास इसलिए हे कि आज पूरा विश्व आज के दिन को विश्व नवकार दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। आज के दिन नवकार महामन्त्र का जाप कर विश्व रिकॉर्ड भी बनाया गया तो वही राजधानी में सुबोध शिक्षा समिति से जुड़े सभी विद्यालयो में भी एक साथ महामन्त्र का जाप किया गया। सुबोध पब्लिक स्कूल रामबाग की बात करे तो यहां आज 600 से ज्यादा बच्चों ,शिक्षकों ओर कर्मचारियों ने भाग लिया। विद्यालय के कन्वीनर आलोक बम्ब नव बताया कि विद्यालय में सभी धर्म के बच्चे पढ़ाई करते है और सभी को नवकार मंत्र कंठस्थ याद भी है। इस मौके पर बम्ब ने सभी को महावीर जयंती की शुभकामनाये भी दी।
नैतिक शिक्षा के साथ महाबीर स्वामी के उपदेशों की जानकारी
तो वहीं विद्यालय प्राचार्य डॉ संजय पाराशर ने बताया कि विद्यालय में बच्चों को नैतिक शिक्षा के पाठ के साथ ही महाबीर स्वामी के उपदेशों को बताया जाता है ताकि बच्चे उन उपदशों का पालन भी कर सके। ओर सुबोध शिक्षा समिति की कोशिश भी यही है कि बच्चे पढ़ाई के साथ साथ हमारी परम्पराओ ,संस्कर्ति के बारे में ज्यादा से ज्यादा जाने भी ओर उनका पालन भी करे। वाकई में बात करे सुबोध शिक्षा समिति के पदाधिकारियो की तो लगातार इनकी कोशिश विद्यालय के वातावरण को ओर बेहतर बनाने की रहती है। ओर इसका ही परिणाम है कि आज राजधानी में इनके द्वारा संचालित विद्यालय का नाम सबसे ऊपर आता है।
यह भी पढ़ें
- राजस्थान में भूमि के पट्टे के नियमों में बड़ा बदलाव, अब निकाय भी जारी कर सकेंगे ई-पट्टा
- जयपुर बम ब्लास्ट केस में बड़ा फैसला, चार दोषियों को कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा
Mahendra Mangal