Site icon News Book -Rajasthan News | राजस्थान न्यूज़ | Rajasthan News in Hindi

Politics:विदेश में देश का अपमान करना शहजादे की फितरत CM भजनलाल शर्मा

cm bhajan lal sharma

cm bhajan lal sharma

मनोज शर्मा/असंध (हरियाणा)। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (Chief Minister Bhajanlal Sharma) ने कहा कि कांग्रेस का गरीब तथा मजदूर से कोई नाता नहीं है। इस पार्टी ने गरीब का हमेशा ही शोषण किया है। जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने केवल 4 जातियों-किसान, मजदूर, युवा और महिला को केन्द्र में रखकर उनके उत्थान के लिए अनवरत कार्य किया है। उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों से आज हर वर्ग का कल्याण सुनिश्चित हो रहा है।


यह भी देखें


राहुल बताएं कि उनका देश विरोधियों से क्या रिश्ता है?

सीएम भजन लाल शर्मा शुक्रवार को हरियाणा के असंध विधानसभा (Assandh Assembly of Haryana) क्षेत्र में बीजेपी प्रत्याशी योगेन्द्र राणा (BJP candidate Yogendra Rana) के समर्थन में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के शहजादे राहुल गांधी (Rahul Gandhi) दुनिया में देश को शर्मसार करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। वे सिक्ख भाइयों के लिए अनुचित टिप्पणी कर देश का मान गिराने का काम करते हैं। पूरी दुनिया जानती है कि कांग्रेस सरकार के समय में 1984 के दौरान सिक्खों के साथ क्या हुआ था। वे जब भी विदेश जाते हैं तो देशद्रोहियों के साथ मुलाकात करते हैं, उनके साथ खिचड़ी पकाते हैं। राहुल गांधी जनता को बताएं कि उनका देश विरोधियों से क्या रिश्ता है?


हरियाणा विकास के पथ पर
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में बीजेपी की सरकार ने हरियाणा के विकास को गति दी है। आज हरियाणा विकास के पथ पर दोगुनी रफ्तार (Haryana doubles speed on the path of development) से दौड़ रहा है। औद्योगिक क्षेत्रों का विकास, हाईवे का निर्माण और किसानों का कल्याण हमारी बीजेपी सरकार ने किया है। इस विकास की गति को बनाए रखने के लिए भारी समर्थन के साथ बीजेपी की सरकार बनाएं।


मोदी के नेतृत्व में देश हुआ मजबूत
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के राज में वर्ष 2014 से पहले देश में होने वाले भ्रष्टाचार और घोटालों को सभी जानते हैं। कांग्रेस ही देश में भ्रष्टाचार की जननी है। इसने पार्टी ने सिर्फ लूटने और झूठ बोलने का काम ही किया है। कांग्रेस राज में बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन, भीड़ वाली जगहों पर बम विस्फोट की घटनाएं आम बात हो गई थी। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने जब से देश की कमान संभाली है, दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है। सीमा पर जब भी एक गोली आती है तो इधर से गोला ही जाता है। मोदी के नेतृत्व में आतंकवाद और नक्सलवाद पर प्रभावी नियंत्रण और भारत के बढ़ते गौरव से पूरा विश्व परिचित है।


कांग्रेस के घोषणा पत्र झूठ का पुलिंदा
मुख्यमंत्री ने कहा कि आमजन को कांग्रेस के पिछले घोषणा पत्रों को देखना चाहिए, किस प्रकार उसने जनता से झूठे वायदे किए। लेकिन हमारी सरकार जो कहती है, वो करती है। प्रधानमंत्री मोदी ने 2014 और 2019 में किए गए संकल्पों को पूरा किया है। आज देश विकास के पथ पर अग्रसर है।


यह भी पढ़ें

  1. Jaipur में मचेगी Football की धूम, पहली बार राजस्थान करेगा राष्ट्रीय महिला फुटबॉल की मेजबानी
  2. विश्व पर्यटन दिवस आज, सीएम भजन लाल शर्मा ने कहा ‘अतिथि देवो भव:’
Exit mobile version