Mobile Attendance App: अब मोबाइल एप से लगेगी सरकारी कर्मचारियों की हाजिरी, IAS से लेकर सभी अफसरों पर रहेगी नजर

राजस्थान की भजनलाल सरकार जल्द ही सरकारी कर्मचारियों की उपस्थिति दर्ज करने के लिए मोबाइल एप आधारित अटेंडेंस सिस्टम लागू करने जा रही है। इस नई व्यवस्था के तहत अब IAS अधिकारियों से लेकर सभी सरकारी कर्मचारियों को मोबाइल एप के माध्यम से अपनी हाजिरी दर्ज करनी होगी। प्रशासनिक सुधार विभाग ने इस संबंध में एक प्रस्ताव तैयार कर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को अनुमोदन के लिए भेज दिया है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलते ही यह सिस्टम पूरे प्रदेश में लागू कर दिया जाएगा। नए नियमों के अनुसार, सभी कर्मचारियों को सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक कार्यालय में रहना अनिवार्य होगा। अटेंडेंस रिकॉर्डिंग के जरिए कर्मचारियों की समयबद्धता पर सख्त नजर रखी जाएगी।

जयपुर। राजस्थान में अब IAS अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों की अटेंडेंस मोबाइल एप से होगी। इसमें ऑफिस आने और जाने के टाइम की भी मॉनिटरिंग होगी। प्रशासनिक सुधार विभाग ने प्रस्ताव मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के अनुमोदन के लिए भेजा है।


यह भी देखें


ऑफिस टाइमिंग होगी सख्त

राजस्थान की भजनलाल सरकार जल्द ही सरकारी कर्मचारियों की उपस्थिति दर्ज करने के लिए मोबाइल एप आधारित अटेंडेंस सिस्टम लागू करने जा रही है। इस नई व्यवस्था के तहत अब IAS अधिकारियों से लेकर सभी सरकारी कर्मचारियों को मोबाइल एप के माध्यम से अपनी हाजिरी दर्ज करनी होगी। प्रशासनिक सुधार विभाग ने इस संबंध में एक प्रस्ताव तैयार कर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को अनुमोदन के लिए भेज दिया है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलते ही यह सिस्टम पूरे प्रदेश में लागू कर दिया जाएगा। नए नियमों के अनुसार, सभी कर्मचारियों को सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक कार्यालय में रहना अनिवार्य होगा। अटेंडेंस रिकॉर्डिंग के जरिए कर्मचारियों की समयबद्धता पर सख्त नजर रखी जाएगी।


पहले से किन विभागों में लागू है यह सिस्टम?
इस अटेंडेंस सिस्टम को पहले ही राज्य की बिजली कंपनियों, नगर निगमों, जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) और पशुपालन विभाग जैसे कुछ विभागों में लागू किया जा चुका है। अब इसे पूरे राज्य में लागू करने की तैयारी की जा रही है। सरकार का मानना है कि इस नई व्यवस्था से कर्मचारियों की जवाबदेही बढ़ेगी और सरकारी कार्यों में पारदर्शिता के साथ-साथ दक्षता भी आएगी।


नियम सबके लिए समान होने चाहिए
वर्तमान में IAS अधिकारियों के लिए अटेंडेंस अनिवार्य नहीं है, जबकि सचिवालय में RAS अधिकारियों और अन्य सरकारी कर्मचारियों को रजिस्टर में उपस्थिति दर्ज करनी होती है। अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह राठौड़ का कहना है कि जब सभी कर्मचारी अपनी उपस्थिति नियमित रूप से दर्ज कराते हैं, तो IAS अधिकारियों के लिए भी यही नियम लागू किया जाना चाहिए। नियम सभी के लिए समान होने चाहिए।


यह भी पढ़ें

  1. राजस्थान में होंगे 305 शहरी निकाय के चुनाव, सितंबर में वोटर लिस्ट होगी फाइनल
  2. अष्टमी पर माता को जात देने पहुंचे श्रद्धालु, जोबनेर के ज्वाला माता मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़

Related Articles

Back to top button