Site icon News Book -Rajasthan News | राजस्थान न्यूज़ | Rajasthan News in Hindi

Rajasthan Politics: पूर्व सीएम वसुंधरा राजे से मिलने पहुंचे CM भजनलाल शर्मा, मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा तेज

Rajasthan Politics

Rajasthan Politics

जयपुर। राजस्थान में बजट सत्र से पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma ) का वसुंधरा राजे के घर जाकर मिलना कई सियासी संकेत दे रहा है। इस मुलाकात के बाद से राजस्थान में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं भी तेज हो गई हैं।


यह भी देखें


किसी बड़ी सियासी उठक-पाठक की ओर इशारा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे (former CM Vasundhara Raje) से मिलने के लिए उनके आवास पर पहुंचे। इन दोनों की मुलाकात राजस्थान में किसी बड़ी सियासी उठक-पाठक की ओर इशारा कर रही है। लंबे समय से चल रहे हैं मंत्रिमंडल विस्तार को भी यह मुलाकात हवा दे रही है। ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि आगामी 24 जनवरी को मंत्रिमंडल विस्तार किया जा सकता है। सूत्रों से जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार राज भवन के सभी कर्मचारियों को 24 जनवरी को छुट्टी नहीं करने और जयपुर नहीं छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं।


इन्हें मिल सकता है मंत्री पद
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की मुलाकात मंत्रिमंडल विस्तार को पुख्ता करती नजर आ रही है। यह कयास लगाए जा रहे हैं मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा वसुंधरा राजे के साथ में चर्चा की। इस चर्चा में वसुंधरा खेमे के पुष्पेंद्र सिंह का नाम चल रहा है, जिनको वसुंधरा खेमे की तरफ से मंत्री बनाया जा सकता है। साथ ही श्रीचंद्र कृपलानी का भी नाम वसुंधरा खेमे की तरफ से लिया जा रहा है, जिनको आगामी मंत्रिमंडल विस्तार में जगह दी जा सकती है।


यह भी पढ़ें

  1. अजमेर में निकली बरात में बरातियों से ज्यादा पुलिस, ड्रोन से निगरानी; गांव छावनी में तब्दील
  2. ‘गजनी अंकल बन गए डोटासरा, चुनाव में वोट की चोट भूल चुके’, मंत्री विश्नोई का तंज
Exit mobile version