जयपुर। राजस्थान में उत्तरी हवाओं के चलते सर्दी का असर (Impact of Northern Motor Vehicle Equipment) बढ़ रहा है। प्रदेश में सर्वाधिक न्यूनतम तापमान हिल स्टेशन माउंट आबू में दर्ज किया गया, यहां पारा 5 डिग्री पर पहुंच गया है। प्रदेश में सर्दी के तेवर तीखे होते जा रहे हैं। बीते 24 घंटों में प्रदेश के कई इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। हिल स्टेशन माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री (Minimum temperature in hill station Mount Abu 5 degrees) पर पहुंच गया है। यह प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका है। दिसंबर में यहां पारा शून्य से नीचे जाने की संभावना है।
यह भी देखें
सीजन का सबसे कम तापमान दर्ज
राजधानी जयपुर में न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस, कोटा में 12, चूरू में 8.6, उदयपुर में 9.2, अजमेर में 10.2 और भीलवाड़ा में 9.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। इन सभी शहरों में इस सीजन का सबसे कम तापमान दर्ज हुआ।
सीकर और फतेहपुर में सबसे ज्यादा ठंड
प्रदेश के बाकी इलाकों में सीकर और फतेहपुर में सबसे ज्यादा ठंड (Extreme cold in Sikar and Fatehpur) महसूस की जा रही है। सीकर में न्यूनतम तापमान 7 और फतेहपुर में 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। चूरू में अधिकतम तापमान 28.8 और न्यूनतम 8.6 डिग्री रहा। गंगानगर में अधिकतम तापमान 30.4 व न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा। सिरोही में अधिकतम तापमान 25.5 व न्यूनतम 8.1 डिग्री रहा। कोटा में अधिकतम तापमान 26.3 व न्यूनतम 12 डिग्री रहा। अजमेर में अधिकतम तापमान 26.8 व न्यूनतम 10.2 डिग्री रहा।
उदयपुर में अब कड़ाके की ठंड शुरू
उदयपुर में अब कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। लोगों को धूजणी छूटने लगी। लगातार तापमान में गिरावट के साथ ही अब डबल से सिंगल डिजिट की ओर हुआ पारा। लेकसिटी का तापमान हुआ 9.2 डिग्री, अब दिन के तापमान में भी हो रही गिरावट। शाम 6 बजे बाद लोगों को लेना पड़ रहा है अलाव का सहारा या ऊनी वस्त्र का। ऐसे में रबी की फसल के लिए कारगर हो रही है यह सर्दी ।
जयपुर में एक्यूआई 303
राजधानी जयपुर की बात करें तो यहां न्यूनतम तापमान में करीब 1 डिग्री का इजाफा हुआ है। पिछले 48 घंटों में यहां न्यूनतम पारा 13.6 डिग्री से गिरकर 12.7 डिग्री हो गया है। पाकिस्तान से आ रही जहरीली हवाओं का असर राजस्थान में भी प्रदूषण के स्तर को बढ़ा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा का कहना है कि सर्दियों में उत्तर-पश्चिम से हवाएं चलती हैं। इनकी रफ्तार बहुत कम रहती है। पाकिस्तान के मुल्तान में प्रदूषण का स्तर बहुत ज्यादा पहुंच गया है। अब वहां से आने वाली हवाओं के प्रभाव से राजस्थान में भी प्रदूषण बढ़ रहा है।
भिवाड़ी में एक्यूआई 320
जयपुर, भिवाड़ी के अलावा कोटा में गुरुवार को AQI लेवल 300 के पार दर्ज हुआ। जयपुर में AQI लेवल 303, भिवाड़ी में 320 और कोटा में 309 पर दर्ज हुआ। नागौर (212), सीकर (215), हनुमानगढ़ (202), चूरू (262), बीकानेर (212) और झुंझुनू (214) में AQI लेवल 200 से 300 के बीच दर्ज हुआ। वहीं अजमेर, अलवर, भरतपुर, दौसा, जोधपुर और श्रीगंगानर में AQI लेवल 200 से नीचे रहा।
यह भी पढ़ें
- महाराष्ट्र में महायुति को स्पष्ट बहुमत बता रहे सर्वे,झारखंड में सिर्फ दो सर्वे कांग्रेस के साथ
- CBSE ने 10वीं-12वीं की डेटशीट जारी की, परीक्षाएं 15 फरवरी से 4 अप्रैल तक, 44 लाख स्टूडेंट्स बैठेंगे
Mahendra Mangal