Rajasthan Weather Today: पश्चिमी राजस्थान में हीट वेव का अलर्ट जारी, अभी से 40 के पार पहुंचा पारा

राजस्थान में भीषण गर्मी का प्रभाव नजर आने लगा है। बीते 24 घंटों में प्रदेश में पारा 5 डिग्री तक चढ़ गया, वहीं मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में न्यूनतमत व अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री तक की बढ़ोतरी की संभावना जता दी है। सबसे ज्यादा गर्मी का प्रभाव पश्चिमी राजस्थान में देखने को मिल रहा है, जहां बाड़मेर सर्वाधिक गर्म इलाका रहा। बीते 24 घंटों में यहां अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में पश्चिमी राजस्थान में तापमान तेजी से बढ़ने का अनुमान जारी किया है। इसमें न्यूनतम व अधिकतम तापमान 3 से 5 डिग्री तक बढ़ सकता है।

जयपुर। हिन्दू नववर्ष की शुरुआत के साथ ही प्रदेश में पारा चढ़ने लगा है। बीते 24 घंटों में प्रदेश में पारा 5 डिग्री तक बढ़ गया, जिसमें बाड़मेर सबसे गर्म इलाका रहा। यहां अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


यह भी देखें


सबसे ज्यादा गर्मी का प्रभाव पश्चिमी राजस्थान में

राजस्थान में भीषण गर्मी का प्रभाव नजर आने लगा है। बीते 24 घंटों में प्रदेश में पारा 5 डिग्री तक चढ़ गया, वहीं मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में न्यूनतमत व अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री तक की बढ़ोतरी की संभावना जता दी है। सबसे ज्यादा गर्मी का प्रभाव पश्चिमी राजस्थान में देखने को मिल रहा है, जहां बाड़मेर सर्वाधिक गर्म इलाका रहा। बीते 24 घंटों में यहां अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में पश्चिमी राजस्थान में तापमान तेजी से बढ़ने का अनुमान जारी किया है। इसमें न्यूनतम व अधिकतम तापमान 3 से 5 डिग्री तक बढ़ सकता है।


हीट वेव का अलर्ट
भीषण गर्मी के प्रभाव से प्रदेश में हीट वेव का अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी राजस्थान में बाड़मेर, जैसलमेर व आसपास के क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने वह कहीं-कहीं हीट वेव चलने की प्रबल संभावना है।


14 जिलों में बारिश की चेतावनी
भीषण गर्मी के प्रभाव से प्रदेश के जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग में बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। जयपुर मौसम केंद्र ने प्रदेश के 14 जिलों में बारिश का अलर्ट भी जारी किया है। इनमें अजमेर, अलवर, बारां, भरतपुर, बूंदी, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झालावाड़, करौली, कोटा, सवाई माधोपुर, सीकर और टोंक में बारिश हो सकती है।


यह भी पढ़ें

  1. बीपीएल परिवारों को गरीबी रेखा से ऊपर लाने की नई योजना, पहले चरण में 5 हजार गांव शामिल
  2.  अब सरकारी स्कूलों में होंगे वरिष्ठ व्याख्याता, शिक्षा सेवा नियमों में संशोधन की तैयारी, पढ़ें पूरी खबर

Related Articles

Back to top button