Site icon News Book -Rajasthan News | राजस्थान न्यूज़ | Rajasthan News in Hindi

Sawai Madhopur : परिवार के साथ रणथंभौर घूमने पहुंची प्रियंका, 22 नवंबर तक यहां रुकने का कार्यक्रम

Priyanka Vadra reached Ranthambore

Priyanka Vadra reached Ranthambore

सवाई माधोपुर। प्रियंका वाड्रा अपने परिवार सहित आज रणथंभौर (Priyanka Vadra reached Ranthambore) भ्रमण के लिए पहुंचीं। वे 22 नवंबर तक यहां रुकेंगी। गौरतलब है कि प्रियंका साल में दो से तीन बार यहां आती हैं। इस बार वे अपने पति, बच्चों और सास के साथ रणथंभौर घूमने आई हैं।


यह भी देखें


22 नवंबर तक यहां रुकने का कार्यक्रम

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव (National General Secretary of Congress) प्रियंका गांधी वाड्रा आज अपने परिवार के साथ सड़क मार्ग से कड़ी सुरक्षा के बीच निजी दौरे पर रणथंभौर पहुंचीं। उनका 22 नवंबर तक यहां रुकने का कार्यक्रम बताया जा रहा है। आज उनका परिवार रणथंभौर स्थित होटल शेरबाघ (Hotel Sherbagh in Ranthambore) पहुंचा, जहां उनका होटल प्रबंधन द्वारा भारतीय परंपरा के अनुसार भव्य स्वागत किया गया। जानकारी के अनुसार कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका अपने पति रॉबर्ट वाड्रा, बेटे रेहान, बेटी निराया एवं अपनी सास मौरीन वाड्रा (Husband Robert Vadra, son Rehaan, daughter Niraya and her mother-in-law Maureen Vadra.) के साथ रणथंभौर भ्रमण पर पहुंची हैं।


सुरक्षा की दृष्टि से सुरक्षाकर्मी तैनात
तीन दिवसीय यात्रा के दौरान वे अपने परिवार के सदस्यों के साथ रणथंभौर पार्क का भ्रमण कर बाघों एवं वन्य जीवों की स्वच्छंद अठखेलियां देखेंगी। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव के दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट है तथा होटल के आसपास सुरक्षा की दृष्टि से सुरक्षाकर्मी तैनात हैं।


प्रियंका को रणथंभौर खासा पसंद
गौरतलब है कि प्रियंका को रणथंभौर खासा पसंद है और वे यहां साल में लगभग दो से तीन बार पार्क भ्रमण के लिए आती हैं। इससे पूर्व भारत जोड़ो यात्रा के दौरान प्रियंका और राहुल गांधी अपनी मां सोनिया गांधी (Priyanka and Rahul Gandhi with their mother Sonia Gandhi) का जन्मदिन सेलिब्रेट करने यहां आए थे। प्रियंका जयपुर से वाया टोंक होते हुए सड़क मार्ग से रणथंभौर पहुंची हैं।


यह भी पढ़ें

  1. राजस्थान में पहली बार अग्निवीर को शहीद का दर्जा, आतंकियों ने जितेंद्र के सिर में मारी थी गोली
  2. दिसंबर में दो बार जयपुर आ सकते हैं प्रधानमंत्री, 15 को सरकार की पहली वर्षगांठ
Exit mobile version