Site icon News Book -Rajasthan News | राजस्थान न्यूज़ | Rajasthan News in Hindi

Udaipur News: थाइलैंड से उदयपुर घूमने आई युवती को मारी गोली, हमलावर का कोई सुराग नहीं

Udaipur News

Udaipur News

उदयपुर। राजस्थान के उदयपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां थाईलैंड से घूमने आई एक युवती (A girl came to visit from Thailand) को किसी अज्ञात व्यक्ति ने गोली मार दी। बताया जा रहा है कि थानचैंग नाम की युवती के पीठ में गोली लगी है। लोगों ने उसे गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती करवाया है। हालांकि गोली किसने मारी और किसने अस्पताल में भर्ती करवाया यह भी नहीं बता पा रही है। पुलिस जांच में जुटी है।


यह भी देखें


पर्यटक वीजा पर भारत आई

जानकारी के मुताबिक थाईलैंड निवासी थानचैंग (Thanchang resident of Thailand) नामक युवती पर्यटक वीजा पर भारत आई है। इसके साथ एक और साथी भी है। दोनों गत कुछ दिनों से माली कॉलोनी स्थित होटल वीर में ठहरी हुई थी। पुलिस साथी महिला से पूछताछ कर रही है। हालांकि अभी तक पूरी घटना का खुलासा नहीं हो पाया है।


पुलिस प्रशासन में हड़कंप
लेकसिटी उदयपुर (Lakecity Udaipur) में अपनी दोस्त के साथ घूमने आई थाईलैंड की एक लड़की को आधी रात को गोली मार दी गई। गोली लड़की की पीठ में लगी बताई जा रही है। लड़की का उदयपुर के एमबी अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। गोली किसने और क्यों मारी इसका अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। विदेशी लड़की को गोली मारने (shoot foreign girl) की सूचना से उदयपुर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है।


रात डेढ़ बजे होटल से निकली
पुलिस के अनुसार गोली का शिकार हुई लड़की थोंगखोत (24) थाइलैंड की रहने वाली है। वह अपनी एक दोस्त के साथ उदयपुर घूमने आई थी। थोंगखोत अपनी दोस्त के साथ शहर की माली कॉलोनी में स्थित एक होटल में रुकी थी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि थोंगखोत शुक्रवार रात डेढ़ बजे अपनी दोस्त को बाहर जाकर आने की बात कहकर होटल से निकली थी। लड़की के होटल से निकलने के सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं।


लड़की की हालत अब खतरे से बाहर
उसके बाद वह बाहर निकल गई। रात को उसे शहर के सुखेर इलाके में किसी ने गोली मार दी। इससे वह वहीं गिर पड़ी। बाद में उसे किसी टैक्सी वाले ने सुखेर के प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया। वहां से उसे एमबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। शनिवार को सुबह साढ़े करीब साढ़े पांच बजे एमबी अस्पताल स्टाफ ने इस बारे में पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। बाद में उसे अस्पताल में भर्ती कर उसका इलाज शुरू कर दिया गया। लड़की की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।


आरोपियों का कोई सुराग नहीं
पुलिस अधिकारी इस बात का पता लगाने में जुटे हैं कि थोंगखोत कब भारत आई थी? वह रात को होटल से बाहर किस काम से गई थी? उसे गोली किस मकसद से मारी गई है? इसके साथ ही पुलिस घटनास्थल को तस्दीक करने और आरोपियों को ढूंढने में भी जुटी है। लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ खाली है। आरोपियों का फिलहाल कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस की टीम आरोपियों का सुराग लगाने की कोशिश कर रही है।


यह भी पढ़ें

  1. रिटायरमेंट के बाद क्या-क्या कर सकते हैं SC के चीफ जस्टिस, संविधान में किन चीजों की है इजाजत
  2. पुष्कर मेले में आकर्षण का केंद्र बनी गाय पुंगनूर, पीएम मोदी ने भी पाल रखी है
Exit mobile version