Site icon News Book -Rajasthan News | राजस्थान न्यूज़ | Rajasthan News in Hindi

Jhunjhunu Election Result: 21 साल बाद झुंझुनूं में भाजपा की जीत, राजेन्द्र भांबू 42 हजार से ज्यादा वोटों से जीते

Jhunjhunu Election Result

Jhunjhunu Election Result

झुंझुनूं । राजस्थान की झुंझुनूं विधानसभा उपचुनाव (Jhunjhunu Assembly by-election) के नतीजे आज सामने आ रहे हैं। झुंझुनूं विधानसभा से बीजेपी के प्रत्याशी राजेन्द्र भांबू (BJP candidate Rajendra Bhambu) हैं। वहीं, कांग्रेस ने अमित ओला को मौका दिया था। झुंझुनूं विधानसभा के उप चुनाव की मतगणना मोतीलाल कॉलेज परिसर में संपन्न हुई। मतगणना 12 टेबलों पर 22 राउंड में की गई। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राजेंद्र भाबू ने भारी मतों से जीत हासिल की है। वहीं कांग्रेस के अमित ओला (Amit Ola of Congress) दूसरे स्थान पर रहे हैं तो निर्दलीय प्रत्याशी राजेंद्र गुढ़ा तीसरे स्थान पर रहे हैं। करीब 21 साल बाद झुंझुनू विधानसभा में भाजपा ने जीत हासिल की है


यह भी देखें


42599 मतों से विजय हासिल की

हमेशा से झुंझुनूं विधानसभा की सीट को कांग्रेस का गढ़ माना गया है। मगर इस बार कांग्रेस के गढ़ को ध्वस्त करते हुए भाजपा के प्रत्याशी राजेंद्र भाबु भारी मतों से जीत हासिल कर भाजपा ने अपना परचम लहराया है। भारतीय जनता पार्टी के राजेंद्र भाबू को 89 599, कांग्रेस प्रत्याशी अमित ओला को 47000 मत प्राप्त हुए हैं। निर्दलीय प्रत्याशी राजेंद्र गुढ़ा को 38610 मत प्राप्त हुए हैं। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी ने 42599 मतों से विजय हासिल की। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं व समर्थको ने पटाखे छोड़कर वह नाच गा कर विजय का जश्न मनाया।


2023 में कांग्रेस के बृजेन्द्र सिंह ओला जीते थे
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस के बृजेन्द्र सिंह ओला (Brijendra Singh Ola of Congress) जीते थे। उन्हें कुल 86798 वोट मिले थे। जबकि बीजेपी के उम्मीदवार निशीत कुमार को 57935 वोट मिले थे। बृजेन्द्र सिंह ओला ने लोकसभा चुनाव जीतने के बाद विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था। इसलिए इस सीट पर उपचुनाव हुए हैं।


बीते 6 चुनाव कांग्रेस ही यहां से जीतती आई
झुंझुनूं विधानसभा सीट पर वर्ष 2018 में 70, 2023 में 71 और इस बार 66 प्रतिशत मतदान हुआ है। ये सीट कांग्रेस की गढ़ है। बीते 6 चुनाव कांग्रेस ही यहां से जीतती आई है।


ओला परिवार का दबदबा समाप्त
झुंझुनूं विधानसभा सीट पर ओला परिवार का दबदबा रहा है। यह सीट बृजेंद्र ओला के सांसद बनने के बाद खाली हुई है। इस सीट पर कांग्रेस ने सांसद बृजेंद्र ओला के बेटे अमित ओला व बीजेपी से राजेंद्र भांबू ने चुनाव लड़ा है। लेकिन यहां सबसे ज्यादा चर्चा निर्दलीय राजेंद्र गुढ़ा की है। गुढ़ा कितने वोट काटेंगे इस पर चुनावों का नतीजा निर्भर करेगा।


यह भी पढ़े

  1. SI पेपर लीक मामले में हाईकोर्ट के आदेश, अभी नहीं मिलेगी पोस्टिंग, कटारा को भी झटका
  2. सांसों के साथ बढ़ता वजन, प्रदूषण का नया दुष्प्रभाव
Exit mobile version